एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने असम के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती दो मई को होगी. नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष रिपुन बोरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के नाम प्रमुख हैं. पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य बोरा को गोहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है तो सैकिया अपनी वर्तमान सीट नजीरा से चुनाव लड़ेंगे.

असम में कांग्रेस नीत 'महाजोत' (महागठबंधन) में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से तीन चरणों के चुनाव शुरू होगा.

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण का वादा कांग्रेस ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है. साथ ही कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व ‘महाजोत’ गंठबंधन सत्ता में आता है तो रोजगार के लिए एक अलग मंत्रालय का भी गठन किया जाएगा.

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा, "कांग्रेस समस्याओं का समाधान ढूंढने वाली पार्टी है. असम इस समय कई समस्याओं का सामना कर रहा है. जिनमें नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA), बेरोजगारी, महंगाई और असम में अपनी उपेक्षा से परेशान महिलाओं की समस्याएं प्रमुख हैं." उन्होंने कहा कि, "हम पहले ही 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर चुके हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई का भी ये सपना था कि प्रदेश में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाए."

बता दें, असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती दो मई को होगी. पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा. नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है.

ये भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, मौजूदा 11 विधायकों के कटे पत्ते

असम विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी की करीबी सांसद सुष्मिता देव ने नहीं दिया है इस्तीफा, नाराजगी की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget