एक्सप्लोरर

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए- उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर क्या प्रतिक्रिया दी

बीजेपी ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाने का निर्णय लिया है. अब तक घोषित अपने 122 उम्मीदवारों में से बीजेपी 22 दलबदलुओं को टिकट दिए हैं. इनमें से ज्यादातर वे नेता शामिल हैं जो तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर दोहराया है कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. बल्कि वह पार्टी का काम करेंगे और पूरे राज्य में उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे. बीजेपी अब नदिया सीट से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय को टिकट दे सकती है.

बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, 'चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में मेरा नाम नहीं होगा. बीजेपी ने निर्णय लिया है कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने का जिम्मा मेरे नेतृत्व में होगा और इसी के अनुसार मैं भी काम कर रहा हूं.'

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होने हैं. 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा. तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है. 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

बीजेपी ने ज्यादातर दलबदलू नेताओं को दिए टिकट बीजेपी ने अब तक घोषित अपने 122 उम्मीदवारों में से 22 दलबदलुओं को टिकट दिए हैं. इनमें से ज्यादातर वे नेता शामिल हैं जो तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे, इन नेताओं में शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी भी शामिल हैं. बीजेपी की 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में लगभग आठ दलबदलू हैं जिनमें अधिकारी और माकपा की पूर्व विधायक तापसी मंडल शामिल हैं. इसके अलावा 63 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 12 दलबदलू हैं.

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने अपनी 291 उम्मीदवारों की लिस्ट में से इस बार 16 दलबदलू नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने जिन्हें टिकट दिए हैं, वे या तो अन्य पार्टियों से निर्वाचित प्रतिनिधि थे या पिछले कुछ सालों में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पांच मंत्रियों समेत 28 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है और पार्टी को इसे लेकर उनके समर्थकों से विरोध का सामना करना पड़ा है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं. 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget