एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में FIR दर्ज की, बेटे ने लगाया ये आरोप

सांसद मोहन डेलकर की मौत को लेकर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. दादरा और नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल खेड़ा पर खुदुकुशी के लिये उकसाने का आरोप है.

मुंबई: मुंबई पुलिस ने लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मौत के संबंध में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल खेडा पटेल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दादरा और नागर हवेली से सात बार के लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे.

पिता को अपमानित किया गया था

उनके बेटे अभिनव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके पिता को ‘प्रताड़ित किया और अपमानित’ किया क्योंकि वह अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते थे. अभिनव ने यह भी आरोप लगाया कि वे उनके पिता को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते थे और उनके पिता द्वारा संचालित कॉलेज को नियंत्रित करना चाहते थे.

डेलकर के परिवार के सदस्य मरीन ड्राइव थाने गए थे जिसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना), 506 (धमकाना), 389 (उगाही के लिए किसी व्यक्ति को उसके विरुद्ध अभियोग लगाने का भय दिखाना) और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है.

15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था

प्राथमिकी में प्रफुल पटेल, स्थानीय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा अन्य को आरोपी के तौर पर नामज़द किया गया है. अधिकारी ने बताया कि डेलकर के होटल के कमरे से पुलिस को 15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसे उनके लेटर हेड पर लिखा गया था. उस नोट में कुछ नामों का उल्लेख है.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) डेलकर की कथित आत्महत्या के मामले की जांच करेगा. देशमुख ने विधानसभा में कहा कि डेलकर के ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल खेडा पटेल उन्हें परेशान कर रहे हैं.

सीएम से मिला परिवार

डेलकर के बेटे और पत्नी ने मंगलवार को विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी. विधान भवन में मुलाकात के बाद दिवंगत सांसद के बेटे अभिनव डेलकर ने आरोप लगाया, ‘‘प्रशासक ने मेरे पिता को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ब्लैकमेल और उगाही की तरकीब का भी इस्तेमाल हुआ.’’

ये भी पढ़ें.

भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां, पाकिस्तान से आई थी भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget