एक्सप्लोरर

कभी एक तस्वीर से तन गई थी पीएम मोदी और नीतीश के बीच तलवारें, अब हुए मुरीद, RJD ने साधा निशाना

2014 लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने जैसे ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया, नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया था. हालांकि अब दोनों नेता काफी वक्त से दोबारा साथ हैं. ऐसे में कभी एक तस्वीर से बिगड़े रिश्ते को बेहतर बताने के लिए बिहार में इन दिनों कई ऐसे पोस्टर लगे हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

पटना: कभी नरेंद्र मोदी की तस्वीर से नीतीश को थी राजनीतिक नफरत, आज उन्हीं की तस्वीर लगाकर मांग रहे वोट. ये हम नहीं कह रहे पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें कह रही हैं. कभी मोदी के चेहरे से इतनी हो गई थी नफरत आज उनके नाम जप रहे नीतीश. ये हम नहीं कह रहे, पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें कह रही हैं. कभी नरेंद्र मोदी के सामने से थाली खींचने वाले नीतीश, आज हो गये हैं उनके मुरीद. ये भी हम नहीं कह रहे, पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें ही कह रही हैं.

दरअसल, पिछले कुछ समय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक दूसरे से जुड़ते हैं. इसी दौरान पीएम मोदी सीएम नीतीश की दिल खोलकर तारीफ भी करते हैं. जदयू पीएम मोदी के इन्हीं बयानों को भुनाने में लगा है. पटना की सड़कों पर पार्टी की ओर से लगाये पोस्टर में पीएम मोदी के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि 'नीतीश जी जैसे सहयोगी हों तो कुछ भी संभव है', 'आधुनिक बिहार को गढ़ने में नीतीश जी की अहम भूमिका है'.

जब इसी मामले पर हमने भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद से बात की तो उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बीजेपी और एनडीए गठबंधन बिहार के भविष्य की बात कर रही है और हमने स्लोगन दिया है 'जन जन की यहीं पुकार आत्मनिर्भर बिहार'. हम भूतकाल की बीती हुई बातों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं. बिहार की 13 करोड़ जनता के साथ हम बिहार के भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं.

हालांकि जब हमने इसी मुद्दे पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से बात की तो उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सांप और नेवले की लड़ाई को पाटने के लिए यह पोस्टर लगाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी और नरेंद्र मोदी जी की शुरू से ही तल्खी रही है. नरेंद्र मोदी जी के कारण ही नीतीश जी ने खाने का पत्तल आगे से खींच लिया था. अब जदयू को यह डर सता रहा है कि नरेंद्र मोदी जी इसका बदला लेने को तैयार हैं.

बिहार की जनता को यह विश्वास दिलाने के लिए इन लोगों ने पोस्टर लगाया है कि उनके बीच अब कलह नहीं है. लेकिन नरेंद्र मोदी जी अपना पुराना हिसाब- किताब कभी भी चुकता करेंगे. राजद प्रवक्ता ने जदयू से सवाल किया कि पांच साल पहले यहीं प्रधानमंत्री नीतीश कुमार के बारे में क्या नहीं बोले थे, अब तारीफ कर रहे हैं. उस समय सही बोले थे या अब सही बोल रहे हैं.

इसी मुद्दे पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि बीती बातों को भुलाने का वक्त है, देश और बिहार दोनों को ही एक ऐसे मजबूत और विजनरी लीडर की जरूरत है जो वैश्विक चुनौती को अवसर में बदल सके और इस राज्य को विकास के मार्ग पर निरंतरता के साथ आगे ले जा सके. जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब एनडीए के पास दो ऐसे विराट व्यक्तित्व और कालजयी राजनेता हैं कल की बातों के आधार पर आज इस एनडीए के वर्तमान स्वरूप पर सवाल खड़े करने का कोई औचित्य नहीं है. नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने रखा है दूसरी तरफ नीतीश कुमार के 15 साल का जो कार्यकाल है अकल्पनीय और अद्वितीय विकास के मार्ग पर बिहार को पहुंचाया है.

गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर- नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. पोस्टर के जरिये पार्टियां कभी विपक्ष को कटघरे में खड़े करती हैं, तो कभी अपने नेता की तारीफ में कसीदे गढ़ती हैं. इसी कड़ी में जदयू भी मौके को भुनाने की कोशिश में लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget