एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने बड़े नेताओं के इस्तीफा नहीं देने से दुख होने वाला बयान कभी नहीं दिया- यूथ कांग्रेस

यूथ कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में छपा बयान गलत है. यूथ कांग्रेस ने ये भी कहा है कि राहुल गांधी पर फर्जी खबरों के चलने से दुख है और वो इसकी निंदा करते हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी में नेताओं के इस्तीफे की झड़ी लगी हुई है. बताया जा रहा है कि ऐसा राहुल गांधी के उस बयान के बाद से हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनको इस बात का दुख है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया, लेकिन उसके बाद भी किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की ज़िम्मेदारी लेकर इस्तीफ़ा नहीं दिया.

हालांकि अब इसको लेकर यूथ कांग्रेस का आधिकारिक बयान सामने आया है. यूथ कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हवाले से फर्जी खबरें चल रही हैं. राहुल गांधी ने बड़े नेताओं के इस्तीफा नहीं देने से दुख होने वाला बयान कभी दिया ही नहीं था. राहुल गांधी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में छपा बयान गलत है. यूथ कांग्रेस ने ये भी कहा है कि राहुल गांधी पर फर्जी खबरों के चलने से दुख है और वो इसकी निंदा करते हैं.

दरअसल ये खबर आई थी कि बुधवार को यूथ कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से राहुल गांधी ने कहा था कि 'उन्हें इस बात का दुख है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया, लेकिन उसके बाद भी किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की ज़िम्मेदारी लेकर इस्तीफ़ा नहीं दिया.' इसके बाद से ही कांग्रेस में इस्तीफों का अंबार लग गया. अब तक करीब 150 नेता अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राबजीत सिंह जूदेव, मोना मिश्रा और डॉ आर पी त्रिपाठी, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, विनोद मिश्रा और सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं. इसके अलावा प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है.

यूथ कांग्रेस ने इस्तीफे के विरोध में किया था प्रदर्शन बुधवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर के सामने इकट्ठे हुए थे. कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी इस्तीफ़ा ना दें और कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहे. राहुल गांधी के समर्थन में उनके घर के बाहर जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठे तो राहुल ने सभी को अपने घर पर आमंत्रित किया और उनसे अपने मन की बात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget