एक्सप्लोरर

यूपी: PPE किट से लेकर थर्मामीटर खरीद तक में घोटाला, योगी सरकार ने जांच के लिए गठित की SIT

कोरोना से बेहाल यूपी में कई अफ़सरों ने संकट को अवसर में बदल लिया है. ज़रूरी चीजों की खरीद के नाम पर करोड़ों का खेल हुआ. ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर पांच गुना दाम पर खरीदे गए हैं.

लखनऊ: यूपी में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. इस बीमारी से निपटने में गड़बड़ियों की खबरें भी अब बाहर आने लगी हैं. अब हाल ये है कि 24 घंटों में 7 हज़ार से भी अधिक कोरोना के नए केस हो जाते हैं. कोरोना से बेहाल यूपी में कई अफ़सरों ने संकट को अवसर में बदल लिया है. ज़रूरी चीजों की खरीद के नाम पर करोड़ों का खेल हुआ. ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर पांच गुना दाम पर खरीदे गए. कुछ ज़िलों से इस बात की शिकायत आई है. इसके बाद जब जांच हुई तो पता चला बहुत गड़बड़ है. कुछ अधिकारी सस्पेंड भी कर दिए गए हैं, लेकिन इस खेल के असली खिलाड़ियों पर कोई आंच नहीं आई. आरोप है कि ऐसे बड़े लोगों को बचाया जा रहा है.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस घोटाले का मुख्यमंत्री ऑफिस से कनेक्शन है. इन आरोपों के बाद योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बना दी है. यूपी के सीएम ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को दस दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. जांच के दायरे में कई ज़िलों के डीएम और सीनियर आईएएस अधिकारी हैं.

योगी सरकार ने अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को एसआईटी का चीफ बनाया है. उनकी छवि एक ईमानदार और तेज तर्रार अफसर की रही है. एसआईटी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित गुप्ता को सदस्य बनाया है. नगर विकास मंत्रालय के सचिव विकास गोठलवाल को भी इस टीम में रखा गया है. योगी ने एसआईटी को हर पहलू की जांच करने को कहा है.

सबसे पहले गड़बड़ी की शिकायत सुल्तानपुर से आई थी. वो भी बीजेपी के विधायक की तरफ़ से. बीजेपी एमएलए देव मणि द्विवेदी ने थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर की खरीद में करोड़ों की धांधली के आरोप लगाए. उन्होंने इस बारे में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्टी भी लिखी.

इसके बाद सीएम के सचिव संजय प्रसाद ने पंचायती राज विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को जांच के लिए कहा. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया था कि कोविड किट 2800 के बदले में 9500 रूपये में खरीदे गए. किट में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर मिलता है. जांच में शिकायत सही पाई गई. सुल्तानपुर और ग़ाज़ीपुर के पंचायत अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कोरोना से निपटने में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप लगाए. इसके बहाने योगी सरकार को घेरने की कोशिशें तेज हो गईं. इसी बीच कई और ज़िलों से भी पीपीई किट से लेकर थर्मामीटर की खरीद में घोटाले की खबरें आने लगीं.

यह भी पढ़ें- 

BMC की कार्रवाई में कंगना रनौत का कितने रुपये का नुकसान हुआ? वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, - लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा इस सरकार को हटाइये
सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, - लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा इस सरकार को हटाइये
CJP Protest LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget