एक्सप्लोरर

आज से दिल्ली समेत 4 राज्यों में मिलेंगे पतंजलि के डेयरी प्रोडक्ट्स, 40 रुपए लीटर होगा दूध

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज बाबा रामदेव ने कई डेयरी उत्पादों को लॉन्च किया. पतंजलि के दूध की कीमत 40 रुपए लीटर रखी गई है जो बाजार की कीमत से दो रुपए सस्ती है.

नई दिल्ली: योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आज एक और क्षेत्र में कूद गई है. अब ये दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में डेयरी प्रोडक्ट्स भी बेचेगी. इससे जुड़ी एक मुहिम 'समर्थ भारत, स्वस्थ भारत' के एक प्रोग्राम के दौरान 3000 लोगों की उपस्थिति में गाय के दूध, दही, छाछ और पनीर जैसे उत्पादों की बिक्री का कार्यक्रम लॉन्च किया गया.

12000 करोड़ का रहा पतंजलि का टर्नओवर इस दौरान रामदेव ने कहा, "इस मुहिम का हिस्सा 56,000 रिटेलर हैं जो दूध के प्रोडक्ट उपलब्ध कराएंगे. यूरिया रहित जानवरों का चारा भी लॉन्च कर रहे हैं ताकि लोग शुद्ध दूध का उत्पादन कर सकें. अगले साल गाय के दूध का उत्पादन 10 लाख लीटर करने का लक्ष्य रखा गया है." उन्होंने ये भी कहा कि पतंजलि का टर्न ओवर पिछले साल 12,000 करोड़ का रहा है.

40 रुपए लीटर मिलेगा पतंजलि दूध रामदेव ने जानकारी दी कि पतंजलि गाय का शुद्ध दूध बाजार की कीमत से दो रुपये सस्ता यानी 40 रुपये लीटर में उपलब्ध करवाएगी. कल से चार लाख लीटर से ज़्यादा शुद्ध गाय का दूध बाजार में उपलब्ध होगा. इस दौरान आलू के फिंगर चिप्स, फ्रोजेन सब्ज़िया भी लॉन्च की गईं. टेबल बटर और हर्बल फ्लेवर्ड मिल्क भी जल्द लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने इन उत्पादों को "ईज़ी टू डाइजेस्ट" प्रोडक्ट कहा है.

20,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा वहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि इससे एक लाख किसानों को सीधा फायदा होगा और 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. बाबा ने आरोप लगाया कि बीकानेर और शेखावाटी इलाकों के किसानों से दूध इकठ्ठा कर लाया जाता है लेकिन उन्हें वैसी कीमत नहीं दी जाती. आगे कहा कि जब उन्होंने इन क्षेत्रों के किसानों से दूध लेना शुरू किया तो दूसरी कंपनियों ने किसानों को 3 से 4 रुपये ज्यादा देना शुरू कर दिया. वहीं, उन्होंने ये जानकारी भी दी कि पीने का शुद्ध पानी मिले इसके लिए पतंजलि 'दिव्य जल' भी लॉन्च किया गया है.

सफल होने वाला फैसला आपको बता दें कि योग की सफलता के बाद दवाओं का व्यापार शुरू करने वाली पतंजलि एक स्थापित ब्रांड है और एक कंपनी के तौर पर ये सैंकड़ों दवाओं के अलावा फास्ट फूड से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का सफल बिजनेस कर रही है. लोगों के बीच इसके टूथपेस्ट, मंजन जैसे कई उत्पाद बहुत फेमस हैं और घरेलू इस्तेमाल के लिए लोग रामदेव की कंपनी के उत्पादों पर भरोसा करते हैं. ऐसे में डेयरी के बिजनेस में बाबा का आना बिजनेस के लिहाज़ से सही साबित होने वाला फैसला लगता है.

इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ. इसमें शामिल होने वाले 3000 लोगों में वो लोग भी शामिल थे जो रामदेव के इस रिटेल चेन का हिस्सा हैं. बताया गया है कि इस रिटेल चेन का हिस्सा गांव से लेकर शहर तक के लोग हैं.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: गन्ना किसानों पर योगी जी की उल्टी वाणी ! गन्ना छोड़ किसान क्यों बेचें सब्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget