एक्सप्लोरर

Internet Services Suspended: इस राज्य में 7 घंटे के लिए बैन हुआ इंटरनेट, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला

Assam: असम में फोर्थ ग्रेड के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा के समय मोबाइल इंटरनेट सेवाएं करीब 7 घंटे के लिए बंद कर दी गईं. ये कदम परीक्षा की सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया.

Mobile Internet Services Suspended: असम सरकार में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए रविवार (27 अक्टूबर) को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और इस दौरान राज्य में करीब सात घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं. राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक निलंबित की गई हैं.

पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका है जब मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं. शुक्रवार (25 अक्टूबर) को जारी किए गए एक आदेश में कहा गया कि ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी लिखित परीक्षा आयोजित कराने तथा सार्वजनिक सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए’’ मोबाइल इंटरनेट, वाई-फाई और मोबाइल डेटा सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक निलंबित की गई हैं.

ब्रॉडबैंड और वॉयस कॉल सर्विस रहेगी एक्टिव

इसमें कहा गया कि इस अवधि के दौरान टेलीफोन लाइन पर आधारित ‘ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी’ और ‘वॉयस कॉल’ की सेवाएं चालू रहेगी. आदेश में कहा गया कि अधिसूचना का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 के प्रासंगिक प्रावधान के तहत दंडनीय होगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (एसएलआरसी) के  अंतर्गत हो रही प्रतियोगी परीक्षा 28 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है.

स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

असम सरकार में चतुर्थ श्रेणी के कुल 5,023 पदों पर भर्ती होगी. राज्य के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने शनिवार (26 अक्टूबर) की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एनएफआर ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है.एसएलआरसी के तहत तृतीय श्रेणी के पदों पर लिखित परीक्षा 15 और 29 सितंबर को आयोजित की गई थी और इस दौरान भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थीं.

ये भी पढ़ें: अनंतपुर में भीषण सड़क हादसा! कार-लॉरी की टक्कर में इस्कॉन के 6 सदस्यों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget