एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने का आठवां दिन, कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान पिछले 8 दिनों से जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन से खास अपील की है.

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों का आंदोलन जारी है. जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का रविवार (30 अप्रैल) को 8वां दिन है. इस बीच कांग्रेस ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से पहलवानों के मुद्दे पर समर्थन मांगा है. कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने अमिताभ बच्चन और दूसरे सुपर स्टार्स से पहलवानों का समर्थन करने की अपील की.

कांग्रेस नेता ट्वीट कर लिखा, "प्रिय अमिताभ बच्चन, न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए. वे देश की सबसे प्रभावशाली आवाजों से समर्थन का अधिकार रखती हैं. आपका टी 4633 उनकी आवाज उठाने में मदद कर सकता है. वे आपसे और दूसरे सुपरस्टार्स से समर्थन की योग्यता रखती हैं. प्लीज, अपनी आवाज उठाइए."

धरने का 8वां दिन

बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी है. शनिवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पहलवानों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए सभी से ऐसा करने की अपील की थी. पहलवानों के मंच से बोलते हुए दिल्ली सीएम ने कहा था कि चाहे वे कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी या किसी भी पार्टी का हो, अगर आप भारत से प्यार करते हैं, छुट्टी लेकर यहां आओ. इनका साथ दो. ये अपने लिए नहीं लड़ रहे. 

बृजभूषण सिंह के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा, जो आदमी इतना ताकतवर है कि उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए 7 दिन लग गए और सुप्रीम कोर्ट को लगना पड़ा. अगर ये बच्चे संघर्ष न करते तो लड़कियों के साथ गलत होता रहता. 

बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यौन शोषण मामले में दो एफआईआर दर्ज हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस थाने में बीजेपी सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसमें एक मामला नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण का है, जिस पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: 'देश सुप्रीम कोर्ट से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं', FIR दर्ज होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget