एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: बजरंग पुनिया हुए इमोशनल, वीडियो शेयर कर बोले- देश के गौरव के लिए लड़े थे और आज...

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने को 13 दिन हो गए. इस बीच धरने पर बैठे बजरंग पुनिया ने देश के लोगों से एक भावुक अपील की है.

Wrestlers Protest: भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने एक भावुक अपील में देशवासियों से जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को समर्थन देने की अपील की है. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शौषण के आरोपों को लेकर देश के नामी पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. 23 मार्च को पहलवानों ने अपना धरना शुरू किया था जो अभी तक जारी है.

बजरंग पुनिया ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह साक्षी मलिक और विनेश फोगाट कुश्ती लड़ते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ पुनिया ने लिखा, हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े. आज हम आपके चैंपियंस की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं. कृपया हमारा साथ दें.

पहलवानों के लिए बढ़ रहा समर्थन

पुनिया की अपील ऐसे समय में आई है जब पुलिसकर्मियों के साथ कथित हाथापाई की घटना के बाद गुरुवार (4 मई) को बड़ी संख्या में लोग जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे थे. इसमें दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के किसान और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल थे. धरनास्थल पर जुटे लोगों ने पीड़ित पहलवानों के समर्थन में नारे भी लगाए.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से आए कई किसान समूहों ने जय किसान जय जवान और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता, वे साइट नहीं छोड़ेंगे.

एक किसान ने कहा कि बुधवार रात हमारे पहलवानों के साथ जो हुआ, उसके बाद हमें लगा कि देश की जिन बेटियों ने भारत के लिए मेडल जीते हैं, उन्हें समर्थन देने की जरूरत है. हमने फैसला किया है कि जब तक न्याय नहीं होता है, हम यहां से नहीं हटेंगे.

बुधवार को क्या हुआ था ?

बुधवार (3 मई) देर रात जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. पहलवानों ने कहा था कि उन्होंने सोने के लिए फोल्डिंग बेड मंगवाए थे लेकिन पुलिस ने उसे नहीं लाने दिया. पहलवानों ने दावा किया कि पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें दो लोगों के सिर फट गए. हालांकि, पुलिस का कहना था कि आप नेता सोमनाथ भारती बिना अनुमति के बेड लेकर पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें

बृजभूषण के खिलाफ अब तक क्या मिला, कहां तक पहुंची जांच, जानें दिल्ली पुलिस का एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में हिंसा और...', 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, युवाओं को पहले मैसेज में क्या कहा?
'देश में हिंसा और...', 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, युवाओं को पहले मैसेज में क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget