एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों और किसानों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, कहा- अगर सरकार नहीं मानी तो 21 मई को...

Wrestlers Ultimatum: पिछले काफी दिनों से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अब सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. इसके बाद ये लोग बड़ा फैसला लेने वाले हैं.

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ-साथ किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट के साथ-साथ राकेश टिकैत और महत चौबीसी खाप पंचायत के प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है.

संवाददाता सम्मेलन में कहा गया, “आज की पंचायत में फैसला लिया गया है कि हमारी खाप के लोग रोज यहां पर आएंगे अगर 15 दिन में सरकार नहीं मानी तो 21 मई को फिर मीटिंग होगी और उस मीटिंग में आगे क्या रणनीति होगी उस पर फैसला लिया जाएगा. खाप पंचायत के प्रधान ने कहा कि पहलवानों ने जो संघर्ष शुरू किया है हम सब चाहे खाप पंचायत हो या किसान संगठन को बाहर से समर्थन देंगे.

हम उनके आंदोलन को मजबूत करेंगे. बृजभूषण का इस्तीफा लेकर जेल में बंद किया जाए ताकि हमारी लड़कियों पर जिसने हाथ डाला है उसे अदालत की ओर से सजा दिलाई जाए. सरकार को 21 मई की डेडलाइन दे रहे हैं. इसके बाद एक बड़ा फैसला लिया जाएगा.

क्या बोले राकेश टिकैत?

उन्होंने कहा, “हमारे गांव के लोग दिन में आएंगे रात में चले जाएंगे. जिन लोगों को रात में रुकना है वह रुक भी सकते हैं. जो कमेटी पहले से तय हुई है वहीं कमेटी इस आंदोलन को चलाएगी. हम बाहर से सपोर्ट करेंगे. 21 तारीख तक सरकार बातचीत नहीं करती है और समाधान नहीं निकालती तो इसके बाद आगे की रणनीति फिर बनाएंगे. ये बच्चे हमारी और देश की धरोहर हैं. हम हर संभव मदद करेंगे. आज शाम को 7:00 बजे कैंडल मार्च निकालेंगे.”

उन्होंने ये भी कहा कि ये आंदोलन लंबा चलेगा. इसके लिए हमें तैयार रहना होगा. पूरे देश में आंदोलन चलाने के लिए तैयार हैं. 21 तारीख को 5 हजार किसान जंतर मंतर कूच करेंगे.

पुलिस की परमीशन पर

पुलिस परमीशन पर उन्होंने कहा, “आज भी तो पुलिस की परमिशन नहीं थी लेकिन फिर भी हम यहां आ गए. हमने कोई आंदोलन हाईजैक नहीं किया है. ये आंदोलन इन्हीं पहलवानों का है. हमारा तो बाहर से समर्थन है.”

विनेश फोगाट ने क्या कहा?

विनेश फोगाट ने कहा, “सभी बड़े बुजुर्गों का सम्मान है. 21 तारीख के बाद हमारी तरफ से बड़ी कॉल ली जा सकती है. जो भी फैसला होगा वह हमारे कोच खलीफा सबका होगा. हमारा आंदोलन किसी ने हाईजैक नहीं किया है. हर देश की बेटी का आंदोलन है. लड़ाई कितनी भी लंबी हो हम लड़ने को तैयार हैं. हम कंपटीशन में जरूर हिस्सा लेंगे. हम प्लान कर रहे हैं कि हमारी ट्रेनिंग चलती रहे. हमारी एक ही डिमांड है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी हो. उसके बाद उनकी इंटेरोगेशन हो.”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: 'जंतर-मंतर पर टिकट नहीं बंट रहे जो राजनीति होगी', राकेश टिकैत बोले- ऐसे कैसे मिलेगा पहलवानों को इंसाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget