एक्सप्लोरर

रेलवे यात्रियों को दे रहा है खास सुविधा, अब एप से ऑनलाइन दर्ज करें जीरो एफआईआर

पिछले साल गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव दिया था कि रेलवे एक ऑनलाइन व्यवस्था विकसित करे ताकि चलती रेलगाड़ी में यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. अब रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए ऐसा ही एक एप विकसित किया है. जिसकी मदद से ऑनलाइन जीरो प्राथमिकी दर्ज की जा सकेगी.

नई दिल्ली: यात्री जल्द ही एक मोबाइल एप के जरिये रेलगाड़ियों में सफर के दौरान शिकायत दर्ज करा सकेंगे और इसे 'जीरो प्राथमिकी' के तौर पर दर्ज किया जाएगा और आरपीएफ इसकी तत्काल जांच करेगी. यह जानकारी आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

उत्पीड़न, चोरी, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी शिकायतों को मोबाइल एप के जरिये दर्ज कराने की "पायलट परियोजना" मध्यप्रदेश में चल रही है और जल्द ही देश भर में इसे लागू किया जाएगा. आरपीएफ के महानिदेशक अरूण कुमार ने कहा, "यात्रियों को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वे मोबाइल एप के जरिये शिकायत दर्ज कराएंगे और उनका सहयोग करने के लिए आरपीएफ उन तक पहुंचेगी."

ऑनलाइन शिकायत को माना जाएगा प्राथमिकी

उन्होंने कहा कि शिकायत को 'जीरो प्राथमिकी' माना जाएगा और तुरंत जांच शुरू होगी. जीरो प्राथमिकी का मतलब होता है कि किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है और इसे बाद में उपयुक्त थाने में स्थानांतरित किया जा सकेगा. वर्तमान में अगर कोई घटना होती है और यात्री उसकी रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है तो उसे टिकट निरीक्षक के जरिए मुहैया कराए गए शिकायत फॉर्म को भरना पड़ता है.

इस फॉर्म को अगले स्टेशन पर आरपीएफ या जीआरपी के सुपुर्द किया जाता है. यह फॉर्म खुद ही प्राथमिकी में तब्दील हो जाता है. इसमें देर होती है और यात्रियों को तुरंत राहत नहीं मिल पाती है. एप में न केवल आरपीएफ बल्कि सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ ही टीटीई और रेलगाड़ी कंडक्टर भी होंगे. एप में महिलाओं के लिए पैनिक बटन भी होगा.

गृह मंत्री ने पिछले साल दिया था ऑनलाइन व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल 14 दिसंबर को प्रस्ताव दिया था कि रेलवे एक ऑनलाइन व्यवस्था विकसित करे ताकि चलती रेलगाड़ी में यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस एप पर यात्री ऑफलाइन शिकायत भी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

देश सबका, कोई ज्यादा ताकतवर समझेगा तो नहीं रहेगी ताकत: नीतीश कुमार

CM मनोहर पर्रिकर की हालत गंभीर, दिल्ली से गोवा शिफ्ट किया गया

जब देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ कलाम को होना पड़ा आलोचना का शिकार MeToo: यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर भारत लौटे, कहा- बाद में बयान दूंगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget