एक्सप्लोरर

क्या खड़गे की जगह राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता ?

देखना है कि राहुल गांधी लोकसभा में किसे पार्टी की कमान सौंपते हैं? सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल ये कमान खुद संभालेंगे?

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस दल का नेता कौन बनेगा? फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में पार्टी के नेता हैं. लेकिन आज ही उन्हें पार्टी ने महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. इसके बाद से इस बात को लेकर कयास तेज हो गए हैं कि उन्हें लोकसभा में नेता की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है. और इसी वजह से ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि खड़गे के बाद कौन?

जवाब में जो सबसे बड़ा नाम है वो खुद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी लोकसभा में कमान संभालें. हालांकि इस पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसकी संभावना कम है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर पार्टी की जिम्मेदारी है और उन्हें लगातार दौरे करने होते हैं. ऐसे में राहुल ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अलग से नहीं लेना चाहेंगे. सूत्रों के मुताबिक राहुल वैसे भी एक नेता एक पद के समर्थक हैं.

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता के लिए दूसरा नाम है ज्योतिरादित्य सिंधिया का. सिंधिया फिलहाल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बनी कैम्पेन कमिटी के अध्यक्ष भी हैं. सिंधिया कांग्रेस के अच्छे वक्ताओं में से गिने जाते हैं. जाहिर है उनके लोकसभा में नेता बनने से कांग्रेस को अपनी बात सदन में उठाने और लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी. सूत्रों के मुताबिक सिंधिया राहुल के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में उनकी संभावना काफी ज्यादा है. लेकिन सिंधिया के खिलाफ ये बात जाती है कि आनेवाले दिनों में मध्यप्रदेश में चुनाव हैं. जाहिर है सिंधिया की व्यस्तता राज्य के चुनाव में रहेगी.

यानी राहुल और सिंधिया दोनों के अलावा किसी तीसरे नाम की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता. देखना है कि राहुल गांधी लोकसभा में किसे पार्टी की कमान सौंपते हैं? सवाल ये भी है कि क्या बदलाव होता भी है या नहीं! सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल ये कमान खुद संभालेंगे?

लोकसभा में कांग्रेस के पास 48 सांसद हैं. कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल है. हालांकि लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता को नेता विपक्ष का दर्जा हासिल नहीं है क्योंकि उनके पास इसके लिए जरूरी न्यूनतम 55 (10%) सदस्य नहीं हैं. मौजूदा लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस दल के नेता हैं. उनको बरकरार रखे जाने के पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि राज्य सभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं.

कांग्रेस दफ्तर पहुंची सपना चौधरी, पार्टी के लिए कर सकती हैं प्रचार

J&K पर आजाद और सोज के बयान पर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने सोनिया-राहुल से मांगा जवाब

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget