एक्सप्लोरर

पुंछ घटना के बाद PAK पर हमला करेगा भारत? एक्सपर्ट ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या है इंडिया और पाकिस्तान का स्टेटस

कमर चीमा ने कहा कि भारत कितनी बार कहता है कि अगर पाकिस्तान कुछ करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. इन बयानों को पाकिस्तान सुन रहा है, लेकिन कुछ कर नहीं सकता क्योंकि उसकी ग्लोबल स्टैंडिग नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि फौज के काफीले पर हमला करने के कई दुष्परिणाम हो सकते हैं. वैसे जब भारत में कोई आतंकी हमला है तो वह पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. कमर चीमा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान और भारत का क्या स्टेटस है. उन्होंने कहा कि अभी के वाकिए पर इंडियन लीडरशिप की तरफ से कुछ नहीं आया है. अगर कोई बड़ा वाकिया होता तो वो जरूर इस पर बात करते. उन्होंने अभी तक पाकिस्तान को इससे जोड़कर कुछ नहीं कहा है और ये भारत सरकार की तरफ से एक अच्छा कदम है.  

कमर चीमा ने कहा, 'भारत सरकार ने अभी तक हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता को लेकर कोई बात नहीं कही है, लेकिन पुराना इतिहास देखें तो कई ऐसे वाकिए हुए हैं, जिनका बहुत लंबा-चौड़ा नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जब-जब पाकिस्तान ने हमले किए तो हमने भी सीमा पार जाकर बदला लिया है और इसकी वजह से अब हमले बंद हो गए हैं.' 

भारत को इंटरनेशनली कम्यूनिटी स्वीकार करती है, बोले कमर चीमा
पाक एक्सपर्ट ने आगे कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पॉजीशन है, जिसको इंटरनेशनल कम्यूनिटी स्वीकार करती है. भारत की ये पॉजीशन है कि वो कहती है कि ये हमारी टेरिटरी है, हमने यूनिलेटरली उसका स्टेटस चेंज किया है, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर स्टैंप लगाई और पाकिस्तान का इसमें को लेना-देना नहीं है.

कोई मुल्क भारत से कुछ पूछने वाला नहीं, बोले कमर चीमा
उन्होंने कहा कि भारत इसे मल्टीलेटरल से यूनीलेटरल ले गया और कहता है कि हम इस मसले को देख लेगें ये हमारा आंतरिक मामला है. दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है, जो भारत को ये कह रहा हो कि आप क्या कर रहे हैं, क्यों कर रहे हैं.

कमर चीमा ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि ये कितनी बार पाकिस्तान को लेकर बयान देते हैं कि वह अगर कुछ करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. इन बयानों को पाकिस्तान सुन रहा है, लेकिन वह कुछ कर नहीं सकता क्योंकि उसकी ग्लोबल स्टैंडिग कुछ नहीं है.

भारत ने दुनिया के सामने विक्टिम कार्ड रखा, कमर चीमा ने कहा
कमर चीमा ने आगे कहा कि जब भारत ने बालाकोट पर हमला किया था तो इंटरनेशनल कम्यूनिटी ने एक ही बात की कि भारत को हमले का जवाब देने का हक है. इससे उनका कहना ये था कि भारत में दहशतगर्दी का जो वाकया हुआ वो पाकिस्तान ने करवाया है. ये वो मान गए. भारत की डिप्लोमेसी का काम कर रही है. भारत ने अपना विक्टिम कार्ड रखा कि वह दहशतगर्दी से परेशान है.

कमर चीमा ने आगे कहा, 'जब हम अपने लोगों से पूछते हैं कि एक तरफ तो पाकिस्तान की फौज ने दहशतगर्दी की जंग लड़ी, दुनिया तारीफ करती है और दूसरी तरफ जिहादी संगठन जो कश्मीर के अंदर मशरूफ रही हैं, उनका पॉलिटिकली क्या स्टेटस है. अब इंडिया उनको ढूंढ़ कर पाकिस्तान के अंदर मार रहा है. उसका कहना है कि हमें उन्हें छोड़ना नहीं है हम ये पैगाम दे रहे हैं.'

कमर चीमा ने कहा, 'जब भारत किसी ऐसे कश्मीरी को मारते हैं तो वो पाकिस्तान को नहीं कश्मीर के उन ग्रुप्स को ये मैसेज दे रहे होते हैं कि अगर हमें उधर पता है कि वो लोग कहां हैं तो हमें इधर भी पता है. भारत खुद को विक्टिम दिखाता है और कहता है कि हम इस पर बोलोंगे और जवाब देंगे. दुनिया कहती है कि ठीक है कि आप जवाब दो.'

यह भी पढ़ें:-
Israel Rafah Attack : हमास के आखिरी गढ़ राफा पर इजराइल का बड़ा हमला, मिस्र से सटी सीमा पर कब्जा, पढ़ें बड़े अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget