एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः गोंदिया में रिहायशी इलाके में घुसा भालू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल वापस पहुंचाया

भालू शहरी क्षेत्र में घुस आया. राहत की बात यह रही कि न तो भालू ने किसी को नुकसान पहुंचाया और न भालू को लोगों ने कोई नुकसान पहुंचाया.

मुंबईः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के जंगल क्षेत्र से निकलकर एक भालू मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे शहर में घुस आया. इस घटना से शहर के सिंगलटोली और आंबाटोली क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही हमले की आंशका को देखते हुए वनविभाग ने इलाके के लोगों को अलर्ट कर दिया.

संभावना व्यक्त की जा रही है कि, ट्रेनों का आवागमन ना के बराबर होने की वजह से ढाकनी और पांगड़ी के वन परिक्षेत्र की तरफ से रेलवे ट्रैक के सहारे यह भालू सिंगलटोली (आंबाटोली) क्षेत्र स्थित रमाबाई स्कूल के निकट तक आ पहुंचा.

भालू पर लोगों की ऩजर पड़ी तो लोग जमा होकर शोर मचाते हुए उसे परेशान करने लगे. इधर भालू के शहर में दाखिल होने की खबर आग की तरह फैलने से 300 से 400 तमाशबीन जमा हो गए. क्योंकि यह क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन से लगा हुआ है इसलिए पुलिस ने पहुंचते ही लोगों को हटाना शुरू किया.

गोंदिया के सहायक वनसंरक्षक आर.आर. सतगीर ने बताया की, ' रात भर वनविभाग अधिकारी और कर्मचारी भालू की मूवमेंट पर निगरानी करते रहे. इसी बीच भालू एक खाली प्लॉट पर स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़ गया. चूंकी पेड़ की टहनी पतली थी और भालू का शरीर वजनदार इसलिए कुछ देर में ही भालू उतर आया और आसपास के तीन- चार गलियों में इधर-उधर चलते रहा .

महाराष्ट्रः गोंदिया में रिहायशी इलाके में घुसा भालू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल वापस पहुंचाया

इस दौरान वनविभाग टीम ने पहुंचकर चारों ओर से ग्रीन मेट जाली और बैरिकेट्स बांध दिया ताकि सुरक्षा बनी रहे और भालू लोगों के घरों में ना घुसे. राहत की  बात यह रही कि भालू ने  किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा वन कर्मचारियों के पहुंचने से भालू को भी लोगों द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

गोंदिया के सहायक वनसंरक्षक आर.आर. सतगीर ने बताया की, ' रेस्क्यू टीम नागझिरा- नवेगांवबांध से पिंजरा, प्राणी वाहन, बैरिकेट्स लेकर रात ढाई से 3 बजे के दौरान पहुंची.

पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ.कजरे यहां एकोड़ी से पहुंचे. उसके बाद  बुधवार सुबह 6 बजे उजाला होते ही DCF पूनम पाटे से ट्रेन्यूलाइज करने का ऑर्डर मिलने पर रेस्क्यू टीम के मिथुन चौहान ने ट्रेंक्यूलाइजर गन से बेहोशी का इंजेक्शन भालू को दिया.

यह रेस्क्यू ऑपरेशन DCF पूनम पाटे के मार्गदर्शन में हुआ जिन्होंने जानकारी दी की , “ट्रेंक्यूलाइजर का इंजेक्शन देने के बाद भालू बेहोश हो गया.  उसके बाद वनविभाग अधिकारियों ने 15 से 20 मिनट भालू पर निगरानी रखी, जब यह कन्फर्म हो गया कि भालू बेहोश हो गया है तो फिर उसे बेहोशी  की अवस्था में ही पिंजरे में कैद कर लिया गया और पिंजरा गाड़ी मुंडीपार पाउंड जंगल की दिशा की ओर सुबह 8 रवाना हुई जहां जंगल में भालू को छोड़ दिया गया. ”

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: कोरोना संकट से जूझ रहे मुंबई शहर में 15 जुलाई तक धारा-144 लागू

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget