एक्सप्लोरर

कौन हैं सिद्धू? जानिए, सिद्धू की शख्सियत और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें

 नई दिल्ली: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अब औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में  ही गुपचुप तरीके से सिद्धू ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा. बीते साल बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद और आम आदमी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद आवाज़-ए-पंजाब मोर्चा तक बनाया, लेकिन झोली भरी कांग्रेस की.

कौन हैं सिद्धू? जानिए, सिद्धू की शख्सियत और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें:-

रह चुके हैं क्रिकेटर

नवजोत सिंह सिद्धू 1983 से 1999 तक टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद पहले उन्होंने दूरदर्शन पर क्रिकेट के लिए कमेंट्री शुरू की. इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में उनका नाम निहायत ही इज्जत और अदब से लिया जाता है.

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पहला मैच वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 1983 के दौरान अहमदाबाद में खेला जिसमें वे सिर्फ़ 19 ही रन बना पाए. 1987  वर्ल्ड कप में सिद्धू को शामिल किया गया. सिद्धू ने 5 में से 4 मैच खेले और हर मैच में अर्धशतक ठोका.

पाकिस्तान के खिलाफ़ शारजाह में खेलते हुए 1989 में उन्होंने पहला शतक लगाया. ग्वालियर के मैदान पर 1993 में उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ नॉट आउट रहते हुए 134 रन बनाये जो उनका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर है. 1999 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मीडिया को दिये गये एक इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा था कि एक क्रिकेट समीक्षक के कमेंट से आहत होकर वे क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

कैसा रहा राजनीतिक सफर?

क्रिकेट से संन्यास के कुछ समय बाद सिद्धू बीजेपी का कमल खिलाने निकल पड़े. साल 2004 में बीजेपी के टिकट पर सिद्धू अमृतसर की लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. तब से वो पंजाब की राजनीति का अहम चेहरा हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी जीत का परचम दोबारा लहराया. हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में वित्त मंत्री अरुण जेटली की खातिर उनका टिकट काट दिया गया लेकिन अमृतसर सीट से जेटली को हार मिली. इस बलिदान की एवज में सिद्धू को राज्यसभा भेजा गया, लेकिन सिद्धू को राज्यसभा रास नहीं आई और उन्होंने जुलाई 2016 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया.

कॉमेडी शो और पॉपुलर शो का चेहरा हैं सिद्धू

जब भारतीय क्रिकेट टीम 2001 में श्रीलंका के दौरे पर गई तो सिद्धू ने बतौर कमेंट्रेटर निम्बूज स्पोर्ट्ज़ के लिए काम किया. कमेंट्री के दौरान सिद्धू 'वन लाइनर कॉमेडी' करने लगे. उन्हें इस कार्य से काफी लोकप्रियता भी मिली. ई.एस.पी.एन. से अलग होने के बाद सिद्धू ने टेन स्पोर्ट्स ज्वाइन किया और क्रिकेट समीक्षक के नए रोल में टी.वी. स्क्रीन पर दिखाई देने लगे.

अपनी हाजिर जवाबी, तुकबंदी से समां बांधने वाली जुबान और बेतकल्लुफ शेर-व-शायरी के लिए सिद्धू ब-खूबी जाने जाते हैं. अपनी इसी पहचान की वजह से वो कई कॉमेडी और रियालिटी शो के जज रह चुके हैं. सबसे पहले सिद्धू ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो जज किया. अभी सिद्धू कपिल शर्मा के शो को जज करते हैं.

पॉपुलर कलचर में लोग सिद्धू के बोलने, जवाब देने और शेर व शायरी से भरी जुबान में बातचीत करने के तरीके के कायल हैं. सिर्फ पंजाब में ही नहीं देश के कोने-कोने में सिद्धू के चाहने वाले हैं और ये संख्या करोड़ों में है.

बेदाग नहीं है सिद्धू की शख्सियत सिद्धू पर एक शख्स की गैर इरादतन हत्या का आरोप भी लग चुका है. इस आरोप को लेकर उनपर मुकदमा चला और अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई. जिसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद 2007 में उन्होंने दोबारा उसी सीट से चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget