एक्सप्लोरर

ट्विटर पर जंग जारी: राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की लोकप्रियता सच या झूठ?

कांग्रेस की सोशल मीडिया की कमान संभाल रहीं दिव्या स्पंदना ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का गलत तरीके से किया गया यह प्लान है. आपको अगली बार के लिए शुभकामनाएं.

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की लोकप्रियता सच या झूठ, इस पर जंग अभी भी जारी है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘ट्विटर पर बढ़ती लोकप्रियता और जमकर मिल रहे रिट्वीट’ पर एक न्यूज एजेंसी ने शक जाहिर किया कि कहीं उनके ट्वीट को किसी बॉट के जरिए ऑटो मास रिट्वीट तो नहीं किया जा रहा है? साधारण शब्दों में कहें तो इसे आर्टिफिशियल ग्रोथ बताया गया. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के बाद मामला गरमा गया. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है.

अभी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस की डिजिटल टीम की कमान संभाल रहीं दिव्या स्पंदना ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में बीजेपी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का गलत तरीके से किया गया यह प्लान है. आपको अगली बार के लिए शुभकामनाएं.

इस तरह की खबर आते ही कांग्रेस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से तथ्य से परे है. ट्विटर पर राहुल गांधी की लोकप्रियता को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आज वाकयुद्ध छिड़ गया. इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने सुझाव दिया था कि इसके पीछे बोट्स हो सकता है जिसके जरिये बड़े स्तर पर खुद ही रिट्वीट हो जाते हैं.  

बीते 15 अक्टूबर को राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें ट्रंप ने अमेरिका और पाकिस्तान के बेहतर होते रिश्तों का जिक्र किया था. रिट्वीट करते वक्त राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा तंज कसा था. राहुल गांधी का ये ट्वीट बहुत तेज़ी से 20,000 रिट्वीट्स का आंकड़ा पार गया. अब ये ट्वीट 30,000 से ज्यादा बार रिट्वीट हो चुका है.

rahul

एएनआई ने जब ट्वीट की पड़ताल की तो पाया कि इस ट्वीट को रुस, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों से भी रिट्वीट मिले हैं और इन देशों में ऐसे ट्विटर हैंडल हैं जो राहुल गांधी को अक्सर रिट्वीट करते हैं.

इसे ही मुद्दा बनाकर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ट्विटर पर बढ़ी हुई लोकप्रियता पर तंज कसा है.

 

क्या है ट्विटरबॉट?

ट्विटरबॉट, दरअसल एक तरह का बॉट सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से उपभोक्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कंट्रोल कर सकते हैं. बॉट सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर्स सोशल मीडिया की एक्टिविटी को मैनेज करने जैसे ट्वीट, रीट्वीट, किसी हैंडल को फॉलो और अनफॉलो करने और डायरेक्ट मैसेज करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget