एक्सप्लोरर

त्रिपुरा: मैरिज हॉल में बदतमीजी करने वाले डीएम शैलेश यादव पर गिरी गाज, हो गए सस्पेंड

पश्चिमी त्रिपुरा के जिलाधिकारी शैलेश यादव को मैरिज हॉल में लोगों से बदसलूकी करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. डीएम के रवैये की जमकर आलोचना हो रही है.

नई दिल्ली. पश्चिमी त्रिपुरा के एक मैरिज हॉल में शादी के दौरान लोगों से बदसलूकी करने वाले जिलाधिकारी शैलेश यादव पर गाज गिरी है. डीएम की बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. मुख्यमंत्री बिप्लब देब के हस्तक्षेप के बाद डीएम को सस्पेंड किया गया. डीएम के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने भी प्रदर्शन किया था. 

डीएम शैलेश यादव की बदसलूकी का वीडियो वायरल
डीएम शैलेश यादव ने पश्चिमी त्रिपुरा के एक मैरिज हॉल में छापेमारी की थी. मैरिज हॉल में एक शादी के दौरान वो पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंचे थे. इस दौरान डीएम शैलेश यादव ने लोगों से बदसलूकी की. साथ ही पुलिसकर्मियों ने लोगों पर डंडे भी बरसाए. पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है. 

वायरल वीडियो में डीएम शैलेश यादव काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो पुलिसकर्मियों को फटकारते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो पुलिसकर्मियों से दुल्हा-दुल्हन समेत पूरी भीड़ को हॉल से बाहर निकालने के लिए कहते हैं. इसके अलावा वो सभी लोगों के खिलाफ महामारी आपदा कानून के तहत मामला दर्ज करने को कहते हैं.

जमकर हुई आलोचना
डीएम की बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है. लोगों ने डीएम के रवैये के खिलाफ सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए शैलेश यादव के रवैये की निंदा की. यूजर्स ने यहां तक कहा कि प्रशासन को कार्रवाई के लिए सिर्फ आम लोग ही दिखते हैं, नेता नहीं. 

मांगनी पड़ी माफी
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी शैलेश यादव ने माफी मांग ली है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था. वहीं मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने मुख्य सचिव मनोज कुमार से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब करने को कहा था.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में 24 घंटे में आए करीब 26,000 नए केस, 368 मरीजों की मौत

डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget