एक्सप्लोरर

West Bengal Snap Poll: ममता बनर्जी को साजिश के तहत लगी चोट? क्या CBI को करनी चाहिए जांच? जानें क्या सोचती है जनता

एबीपी-सी वोटर की तरफ से यह एक्सक्लूसिव स्नैप पोल 11 मार्च को किया गया. इसमें सीएम ममता बनर्जी के साथ बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घटी घटना को लेकर 1493 लोगों से सवाल-जवाब किए गए हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार की शाम को जिस वक्त नंदीग्राम में थीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत धक्का-मुक्की की और उनके पैर कुचल दिए. उन्होंने 4-5 लोगों पर इस तरह हमला करने का आरोप लगाया. घटना के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद जहां विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए इसे ममता बनर्जी की ड्रामेबाजी करार दिया तो वहीं टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया.

एबीपी सी-वोटर ने स्नैप पोल के जरिए लोगों से सवाल कर यह जानने के प्रयास किया है कि आखिर वहां की जनता को कौन सी पार्टी की बातें ज्यादा सही लगती है. पहला सवाल उनसे किया गया-

सवाल1- ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन पर साजिश के तहत हमले किए गए. विपक्षी दलों का दावा है कि ममता बनर्जी सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा कर रही है. आपके हिसाब से कौन सही है?

जवाब-

44.2 फीसदी लोगों ने कहा कि ममता का आरोप बिल्कुल सही है. जबकि 39.2 फीसदी लोगों का यह कहना है कि विपक्षी दल का दावा सही है. तो वहीं 16.6 फीसदी लोगों ने कहा कि कुछ नहीं कह सकते हैं.

सवाल2- BJP ने मांग की है कि नंदीग्राम हमले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. क्या आप इससे सहमत है?

इसके जवाब 49.2 फीसदी लोगों ने हां में दिया है जबकि 29.2 फीसदी लोगों ने नहीं में दिया है. 21.6 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है.

 

 सवाल3- क्या नंदीग्राम की घटना से क्या मानते है कि किसे इसका फायदा होगा?

इसके जवाब में 44.1 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका फायदा टीएमसी को मिलेगी, 34.1 फीसदी ने कहा कि इसका लाभ बीजेपी को मिलेगा. तो वहीं 12.2 फीसदी लोगों ने वामपंथी+कांग्रेस+इंडियन सेक्युलर फ्रंट को फायदा होने की बात कही है जबकि 9.6 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं.

गौरतलब है कि एबीपी-सी वोटर की तरफ से यह एक्सक्लूसिव स्नैप पोल 11 मार्च को किया गया. इसमें सीएम ममता बनर्जी के साथ बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घटी घटना को लेकर 1493 लोगों से सवाल-जवाब किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: West Bengal Opinion Poll: जानें, पश्चिम बंगाल चुनाव में कौन है जनता का सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget