एक्सप्लोरर

West Bengal: सरस्वती पूजा के प्रोग्राम में राज्यपाल ने लगाया 'जय बांग्ला' का नारा, दिल्ली ने जताया एतराज, जानें क्यों मचा हंगामा

बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) को बंगाल की प्रारंभिक भाषा बांग्ला सीखना महंगा पड़ गया.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में गणतंत्र दिवस समारोह और सरस्वती पूजा कार्यक्रम पहली बार एक साथ राजभवन में आयोजित किए गए. जिसका असर यह हुआ कि राज्यपाल ने बांग्ला भाषा सीखने के लिए भी पूजा की. उन्होंने बांग्ला में 'अ' अक्षर लिखा. बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने 'जय बांग्ला' के नारे लगा दिए जो अब तक सिर्फ टीएमसी ही लगाती आई है.

बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) को बंगाल की प्रारंभिक भाषा बांग्ला सीखना महंगा पड़ गया. कार्यक्रम को खत्म करने के बाद राज्यपाल गुरुवार रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए. 

दरअसल, सीवी आनंद बोस ने बंगाल की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के लिये बांग्ला भाषा सीखने की इच्छा जताई थी. इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिस दिन वह बांग्ला सीखने की शुरुआत करेंगे उस दिन वह खुद वहां उपस्थित रहेंगी. ऐसे में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भी थी, जो राज्यपाल के बांग्ला सीखने के शुरुआत के लिए अच्छे दिन के साथ-साथ काफी शुभ भी था.

हाथे खोरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मुख्यमंत्री की राजभवन में सरस्वती पूजा के बाद विधि-विधान से हाथे खोरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कैबिनेट के कई मंत्री और नेता तो दिखे लेकिन न तो बीजेपी या किसी और दल के नेता या कर्मी दूर-दूर तक दिखाई दिए. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पूजा में बैठी एक बच्ची ने पुजारी के मंत्रो उच्चारण के साथ स्लेट और पेंसिल के जरिये बांग्ला भाषा का पहला अक्षर लिखवाया और काफी विधि-विधान के साथ राज्यपाल की बांग्ला सीखने की इच्छा की शुरुआत हो गई.

हाथे खोरी कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राज्यपाल से बांग्ला भाषा में अभिवादन करने को कहा गया. राज्यपाल को बांग्ला भाषा में क्या बोलना है क्या नहीं, ये सभी शब्द हिंदी में एक कागज पर लिखकर उनको दे दिए गए. जिसके बाद राज्य्पाल कागज पर लिखे उन शब्दों को पढ़ने लगे. उन्होंने कहा, ''माननीय मुख्यमंत्री, हमारे प्यारे भाइयों और बहनों, मैं बांग्ला सीखूंगा. बांग्ला सुंदर भाषा है. मैं बंगाल को प्यार करता हूं. मैं बंगाल के लोगों को प्यार करता हूं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस महानायक हैं, जो हमारे नायक भी हैं, जय बांग्ला जय हिंद.''

राज्यपाल के दिए गए इस अभिवादन के बाद ही उनको दिल्ली तलब कर लिया गया. इसके साथ यह भी कहा गया कि यह नारा तृणमूल ने 2021 के विधानसभा चुनाव में तब बुलंद किया था, जब बीजेपी की ओर से 'जय श्रीराम' के नारे लगाए जा रहे थे. ऐसे में तृणमूल के उसी नारे को राज्यपाल ने लगा दिया. सूत्रों की अगर मानें तो आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल सीवी आनंद बोस की मुलाकात हो सकती है. इसके अलावा उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद से हटने की जताई इच्छा, अब देवेंद्र फडणवीस ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget