एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Election 2023: बंगाल के बीरभूम में फिर बम मिलने से हड़कंप, आज शांतिनिकेतन से 28 क्रूड बम हुए बरामद

West Bengal: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बीच लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. एक दिन पहले ही बीरभूम में टीएमसी दफ्तर के पीछे घर से 20 बम बरामद हुए थे.

Bomb In West Bengal: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जिसमें हर बार की तरह ही इस बार भी हिंसा देखने को मिल रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में लगातार दूसरे दिन बम मिलने से हड़कंप मच गया. शनिवार (17 जून) को बीरभूम स्थित शांतिनिकेतन से 28 क्रूड बम बरामद हुए हैं. ये बम दो बाल्टियों में रखे हुए थे. पुलिस ने सभी बमों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

लगातार दूसरे दिन बम मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. एक दिन पहले भी बीरभूम में टीएमसी के दफ्तर के पीछे एक घर से 20 बम बरामद हुए थे. बम की सूचना मिलने पर सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची थी और इन बमों को डिफ्यूज किया.

पश्चिम बंगाल बना जंग का मैदान

चुनाव के चलते पश्चिम बंगाल जंग का मैदान बना हुआ है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. 16 जून को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित भंगोर का दौरा किया था. भंगोर में नामांकन को लेकर हुई झड़प के बाद हिंसा भड़क गई थी. दौरे के बाद राज्यपाल ने कहा था कि राजनीतिक हिंसा खत्म होनी चाहिए. चुनाव में जीत वोट की गिनती के आधार पर होनी चाहिए न कि शवों के आधार पर.

हाई कोर्ट ने दिया केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश

पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोलकाता हाई कोर्ट ने 15 जून को राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया था कि सभी जिलों में 48 घंटों के भीतर केंद्रीय बल तैनात किया जाए. राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश का पालन करने की बात कही थी. वहीं, आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने समीक्षा याचिका दायर की है.

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों के दौरान 22 जिला परिषदों की 928 सीटों, 9,730 पंचायत समिति सीटों और 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव होने हैं. लगभग 5.67 करोड़ लोग चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं. त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल हैं.  

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न, पीछा करना... फोटो-वीडियो समेत बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट में ये सबूत- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget