एक्सप्लोरर

बंगालः 'जय श्री राम' नहीं बोलने पर मुस्लिम युवक को मारपीट के बाद दिया ट्रेन से धक्का, मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम युवक के साथ पिटाई की घटना सामने आई है. पीड़ित युवक ने बताया कि लोगों ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि उसने 'जय श्री राम' का नारा लगाने से इंकार कर दिया था.

हुगलीः पश्चिम बंगाल के एक मदरसा में पढ़ा रहे शिक्षक हाफिज मोहम्मद शाहरुख हलदर के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में बदसलूकी की है. मदरसा टीचर ने बताया कि ट्रेन में कुछ लोगों ने उन्हें 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए कहा. मन करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और ट्रेन से निचे टेल दिया. मदरसा शिक्षक ने बताया कि वह दक्षिण 24 परगना जिले से हुगली जा रहे थे. घटना गुरुवार की है.

हलदर ने बताया, ''मैं ट्रेन से हुगली जा रहा था. रास्ते में कुछ लोगों ट्रेन में चढ़े और जय श्री राम का नारा लगाने लगे. जिसके बाद मुझे भी नारा लगाने के लिए बोलने लगे. जब मैंने मना कर दिया तो मुझे मारने लगे. किसी ने मुझे बचाया नहीं. जैसे ही ट्रेन पार्क सर्कस स्टेशन पर रुकी उनलोगों ने मुझे ट्रेन से धक्का दे दिया. कुछ स्थानीय लोगों ने मुझे मदद की.''

घटना को लेकर रेलवे पुलिस ने बताया, ''पीड़ित को थोड़ी चोट है. उसे चितरंजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. पीड़ित को उचित इलाज दिया जा रहा है. यात्रा के दौरान उसके साथ मारपीट हुई है. दो-तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. घटना की जांच जारी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.''

मदरसा शिक्षक हलदर ने बताया कि यह घटना ट्रेन नंबर 34531 में घटी. इससे पहले भी देश के कई हिस्सों मे 'जय श्री राम' बोलने को लेकर मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आ चुकी है.

झारखंडः मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी मामले में 11 लोग गिरफ्तार

रेप के गुनाह में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम क्या रिहाई के रास्ते पर है? देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget