एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन किया दाखिल, शुभेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में आज का दिन बेहद अहम है. नंदीग्राम सीट से आज ममता बनर्जी ने पर्चा दाखिल कर दिया है. अब 12 मार्च को इसी सीट से शुभेंदु अधिकारी बीजेपी की ओर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नंदीग्राम की इस सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला उनके पूर्व करीबी सहयोगी और अब प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से है. नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद हल्दिया के एसडीओ दफ्तर में नामांकन भरा. अब वह नंदीग्राम वापस आएंगी और कल कोलकाता लौट जाएंगी.

नंदीग्राम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है, जो 2016 में इस सीट से चुने गए थे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे. अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए थे. विद्रोही तृणमूल नेता ने पहले दावा किया था कि वह बनर्जी को 50,000 से अधिक वोटों से हराएंगे.

27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होगा मतदान

बीजेपी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इसने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को उतारा है. पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होने वाले हैं. मतगणना दो मई को होगी.

बता दें, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं. 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

ये भी पढ़ें- तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे सीएम पद की शपथ कभी बीजेपी ने काट दिया था टिकट, जानें- सीएम की रेस में कैसे जीते तीरथ सिंह रावत?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget