एक्सप्लोरर

West Bengal Elections 2021: डेबरा में BJP और TMC के बीच टक्कर, आमने-सामने होंगे दो पूर्व IPS अधिकारी

इस सीट से टीएमसी ने पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को टिकट दी है जबकि बीजेपी ने भी पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को मैदान में उतारा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. पश्चिम मिदनापुर जिले की डेबरा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है. यहां आमने-सामने दो पूर्व पुलिस अधिकारी होंगे.

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी हुमायूं कबीर पिछले महीने चंदननगर के पुलिस आयुक्त के पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्हें कोलकाता से 103 किलोमीटर दूर डेबरा से टीएमसी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

कबीर की आखिरी कार्रवाई में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शामिल था. इन तीनों को चंदननगर में बीजेपी के नंदीग्राम उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी की रैली में विवादास्पद ‘गोली मारो’ नारे लगाने के आरोप मे गिरफ्तार किया था. सुभेंदु ने चुनाव की घोषणा से ठीक पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी.

कबीर के सामने बीजेपी ने भारती घोष को उतारा है. भारती भी एक पूर्व IPS अधिकारी हैं. घोष कभी ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती थीं. हालांकि उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट लेते हुए 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी. फिर एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे.

सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. तीन सीटों को छोड़कर राज्य की 291 सीटों पर टीएमसी ने कैंडिडेट्स उतार दिए. वहीं बीजेपी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

यह भी पढ़ें:

BJP Candidates List 2021: CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुभेंदु अधिकारी, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget