एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: 31 सीटों पर सुरक्षाबलों की 618 कंपनियां रहेंगी तैनात, कल 205 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे साढ़े 78 लाख मतदाता

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे. पहले दो चरण मुकम्मल हो चुके हैं. अब 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 सीटों पर, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर, 17 अप्रैल को पांचवें चरण में 45 सीटों पर, 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों पर, 26 अप्रैल को सातवें चरण में 36 सीटों पर और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के तीन ज़िलों दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा में कल यानी 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में 78 लाख 52 हज़ार 425 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से मुकम्मल कराने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं.

मंगलवार को बंगाल के मतदाता 205 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला कर देंगे. तीन ज़िलों में कुल 10 हज़ार 871 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

कहां कितने सीटों पर चुनाव और कैसे हैं सुरक्षा इंतज़ाम ?

चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना ज़िले के 16 केंद्रों पर सेंट्रल फोर्स की 307 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है. दक्षिण 24 परगना ज़िले को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. मंगलवार को यहां की कुल 16 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए आयोग ने 5 हज़ार 574 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

हावड़ा ज़िले की सात सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग केंद्रीय सुरक्षाबलों की 144 कंपनियों को तैनात करेगी. इस ज़िले में वोटिंग के लिए 2 हज़ार 432 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा हुगली ज़िले में 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए आयोग ने सुरक्षाबलों की 167 कंपनियों को तैनात करने का फैसला लिया है.

आठ चरणों में होना है मतदान

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे. पहले दो चरण मुकम्मल हो चुके हैं. अब 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 सीटों पर, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर, 17 अप्रैल को पांचवें चरण में 45 सीटों पर, 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों पर, 26 अप्रैल को सातवें चरण में 36 सीटों पर और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है.

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब ये नेता संभालेंगे महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री का पदभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget