एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी की महारैली में सोनिया-राहुल के भाग नहीं लेने से बंगाल कांग्रेस खुश

पश्चिम बंगाल कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए अध्यक्ष 19 जनवरी की रैली से दूर रहें और किसी अन्य नेता को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विपक्ष की इस महारैली में भेजा जाए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस बात से खुश है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महारैली में हिस्सा नहीं लेंगे. पार्टी की राज्य इकाई चाहती है कि इस रैली में पार्टी का संभवत: प्रतिनिधित्व करने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न को इसमें उजागर करेंगे. पश्चिम बंगाल कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए अध्यक्ष 19 जनवरी की रैली से दूर रहें और किसी अन्य नेता को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विपक्ष की इस महारैली में भेजा जाए.

पार्टी नेताओं का मानना है ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी कमलनाथ के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के समारोह में नहीं गयी थीं और उनके इसके बजाय पार्टी सांसद दिनेश त्रिवेदी को भेजा था. बनर्जी ने कहा कि महारैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व लोकसभा में पार्टी के नेता खड़गे करेंगे.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''हम इस बात से खुश हैं कि पार्टी आलाकमान ने हमारी भावनाओं का सम्मान किया. राज्य नेतृत्व का यह मानना था कि सोनियाजी या राहुलजी 19 जनवरी को होने वाली रैली में भाग नहीं लें. लिहाजा हमने पार्टी आलाकमान से राज्य इकाई की भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध किया.''

31 जनवरी से शुरू होगा राज्यसभा का अगला सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद

राज्य कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बंगाल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा खड़गे को रैली में दिये जाने वाले भाषण के लिए संक्षिप्त जानकारी मुहैया करायी जाएगी. एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, ''हम उन्हें (खड़गे को) पश्चिम बंगाल में आतंक की प्रबलता और हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के उस संघर्ष के बारे में जानकारी देंगे जो वह तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget