एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम ममता बनर्जी ने किया मुआवजे का एलान, बोलीं- बीजेपी नेता लोगों को उकसा रहे हैं

बंगाल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम ममता बनर्जी ने मुआवजे का एलान किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुआवजा वगैर किसी भेदभाव के दिया जाएगा. जब कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के पास थी तब हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हुई है. इसमें आधे टीएमसी और आधे बीजेपी के थे. एक संयुक्त मोर्चा से जुड़े थे.''

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां बीजेपी के नेता घूम रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं. नई सरकार के 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, वे पत्र भेज रहे हैं, उनकी टीम आ रही और उनके नेता यहां आ रहे हैं. वे वास्तव में जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. मैं उनसे लोगों के जनादेश को स्वीकार करने का अनुरोध करती हूं.

बता दें कि दो मई को नतीजों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा हुई थी. इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है. लेकिन राज्य सरकार ने अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी है.

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है. एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में दल पश्चिम बंगाल पहुंच गया है.

यही नहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की घटनाओं पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी रिपोर्ट मांगी है. राज्यपाल से स्थिति का आकलन करने के बाद जल्द से जल्द मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

बंगाल में चुनाव परिणाम बाद हिंसा और लूटपाट पर गृह मंत्रालय सख्त, कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget