एक्सप्लोरर

West Bengal: ED छापेमारी को लेकर बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की जनता के पैसे की लूट

BJP on Mamata Banerjee: बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जनता का पैसा, जो कल्याणकारी योजना के लिए आता है, उसकी लूट की जा रही है.

BJP Attack on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी के बाद सियासत गरमा गई है. ईडी ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक भर्ती घोटाला (SSC Scam) मामले को लेकर छापेमारी और पूछताछ के बाद चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके करीबियों के पास से ईडी ने करोड़ों रुपये कैश और गोल्ड बरामद किया था. इस बीच बीजेपी ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. 

बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर और दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा कि आपने कल पैसे का भंडार देखा होगा. बंगाल के मंत्री के करीबी के घर से 21 करोड़ कैश और सोना मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जनता के पैसे को लूट रहे हैं.

बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रशंसा करती थीं कि आप अच्छा काम करते थे. आज साफ हो गया है कि अच्छा काम क्या था? लोगों के पैसे को लूटना, बंगाल की जनता का पैसा जो कल्याणकारी योजना के लिए आता है, उसकी लूट की जा रही है. बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की वहां की सीएम ममता बनर्जी ने काफी बार प्रशंसा भी की है.

बीजेपी नेताओं ने कई घोटालों का किया जिक्र

बीजेपी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी एक कैंपेन चलाती हैं और एजेंसी को बदनाम करने के लिए एक तरह से प्रचार करती हैं. राजनीतिकरण के जरिए किसी तरह से और कैसे भी केस को कारपेट के अंदर छुपाने की कोशिश होती है. महाराष्ट्र में एक मंत्री ने हजारों करोड़ घोटाला किया. उन्होंने केरल के सीएम के गोल्ड स्कैम में फंसे होने की भी बात कही. इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में डीके शिवकुमार के ठिकानों पर पड़े छापे का भी जिक्र किया. बीजेपी नेताओं ने कहा कि चोर शोर मचा रहे हैं, ताकि चोरी का सबूत लोगों तक न पहुंचे. यही मकसद है. दिल्ली में भी एक तरह का माहौल बनाया गया कि ईडी ने आज तक क्या-क्या किया.

पार्थ चटर्जी की करीबी के घर से मिले थे 21 करोड़

गौरतलब है ईडी ने ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के घर पर छापा मारा था, जिसमें 21 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद की थी. जिसके बाद ईडी (ED) ने टीएमसी नेता समेत अर्पिता को भी हिरासत में ले लिया. ईडी ने पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Arpita Mukherjee Profile: कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घर से मिला 21 करोड़ कैश, मंत्री पार्थ चटर्जी को मानती हैं अपना गुरु

West Bengal SSC Scam: ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, ममता के मंत्री की बड़ी मुश्किलें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
6 साल बाद फिर खुलेगा लिपुलेख दर्रा, जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
6 साल बाद फिर खुलेगा लिपुलेख दर्रा, जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
नितिन नबीन ने सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
नितिन नबीन ने सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget