Weather Update: देश के लिए अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून
कोरोना वायरस संकट के बीच देश के लिए अच्छी खबर आई है. इस साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है जो थोड़ी राहत दे सकता है.

नई दिल्लीः इस साल मानसून सामान्य रहेगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 2020 के मानसून सीजन में 100 फीसदी बारिश होने की संभावना है और मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 2020 के दौरान मानसून सामान्य रहेगा और इसके 100 फीसदी औसत के रहने का अनुमान है.
इस बार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव ने कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मौसम के पूर्वानुमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया है.
This year we will have a normal monsoon. Quantitatively the monsoon rainfall, during the monsoon season 2020, is expected to be 100% of its long period average with an error of +5 or -5% due to model error: Madhavan Rajeevan, Secretary, Ministry of Earth Sciences (MoES). pic.twitter.com/gjgM0Ta1N8
— ANI (@ANI) April 15, 2020
भारतीय मौसम विभाग ने आज दीर्घ अवधि मानसून का अनुमान जारी कर दिया है जिसके तहत दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है.
बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग चार महीने के लिए आता है और केरल से इसकी शुरुआत होती है. इस समय कोरोना वायरस के कारण वैसे ही देश में संकट की स्थिति चल रही है और ऐसे में इस पूर्वानुमान के आने से किसानों को कुछ राहत मिल सकती है. खरीफ की फसलों के लिए ये बारिश काफी अहम होती है. धान और दलहन के साथ तिलहन की फसलों के लिए भी ये बारिश काफी अहम मानी जाती है और इसी के आधार पर किसान साल भर की फसलों की तैयारी करते हैं.
पिछले साल 96 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई थी और अच्छी बारिश हुई थी.
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन 2 पर दिशानिर्देश जारी: चेहरा ढकना अनिवार्य, सभी तरह के यातायात पर रोक, थूकने पर जुर्माना






















