एक्सप्लोरर

भारत में मानसून आने को तैयार, फिर भी इन राज्यों में हीटवेव कर रहा वार, IMD का अलर्ट

Weather Update: आंध्र प्रदेश में पहली बार 86 से ज्यादा मंडलों में भीषण लू जैसे हालात पैदा हुए हैं. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान है.

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद जहां दक्षिणी राज्यों में हीटवेव से राहत मिली है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो अभी भी गर्म बने हुए हैं. आंध्र प्रदेश में रविवार को मानसून ने एंट्री मारी और भारी बारिश ने चित्तूर जिले को अस्त-व्यस्त कर दिया. जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है. 

आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश का नजारा देखने को मिला तो वहीं उत्तरी तटीय जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे. इतना ही नहीं काकीनाडा जिले के तुनी में तो अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा रायलसीमा क्षेत्र और मध्य आंध्र प्रदेश के जिलों में भी हल्की से भारी बारिश हुई, जबकि 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. 

इन तीन राज्यों में मौसम के कैसे हैं हालात 
पहली बार आंध्र प्रदेश में 86 से अधिक मंडलों में भीषण लू जैसे हालात पैदा हुए हैं. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य के इन इलाकों में अच्छी मात्रा में बारिश होगी. वहीं हैदराबाद में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून 20 जून तक राज्य में एंट्री करेगा और 18 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी. 

इसके साथ ही अगर कर्नाटक राज्य की बात करें तो आईएमडी ने रविवार को कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में बुधवार तक येलो अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने ये भी कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान पूरे केरल और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बेंगलुरु में भी बुधवार तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. तमिलनाडू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को चेन्नई और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि, चेन्नई में रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें:-

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले ही दिखने लगा तूफान का रौद्र रूप, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें, गुजरात में IMD का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget