एक्सप्लोरर

Weather Tomorrow: कल से फिर शुरू हो रहा भारी बारिश का दौर, इन चार राज्यों में स्कूल-कॉलेज सब बंद

Weather Tomorrow: मौसम विभाग में अगले चार दिनों तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां कर दी गई हैं.

Weather Tomorrow: एक ओर जहां मौसम सर्द होने लगा तो वहींं मौसम विभाग में अगले चार दिनों तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दशहरा पर्व की छुट्टियों के बाद स्कूल और कॉलेज फिर से खुलने वाले थे, लेकिन मौसमी स्थिति के चलते उन्हें फिर से बंद रखने का फैसला लिया गया है. सुरक्षा को देखते हुए राज्यों की सरकारों ने लोगों को घर में ही रहने और गैर जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है. 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए. उन्होंने कलेक्टरों, मंत्रियों और अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत की और निर्देश दिए कि लोगों के मोबाइल फोन पर बारिश को लेकर अलर्ट मैसेज भेजे जाएं. इतना ही नहीं, उन्होंने तालाबों और नहरों के तटबंधों की सुरक्षा को ध्यान देने और नदियों और नहरों के पास जरूरी चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही. किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो इसलिए अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश जारी किए. यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों और कॉलेज में भी छुट्टियां की जाएंगी. 

IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

तमिलनाडु में भी 16 अक्टूबर तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में बारिश की वजह स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है. न केवल स्कूल बल्कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चेन्नई तिरुवनलूर कांचीपुरम और चैंगलपट्टू जिले में आईटी कंपनियों के कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह जारी करने को कहा. आईएमडी की चेतावनी है कि लोग घर में रहें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं. प्रशासन ने सभी जिलों में इमरजेंसी सर्विसेज को एक्टिव कर दिया है और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के भी निर्देश जारी किए.

पुडुचेरी में येलो अलर्ट

तेलंगाना में भी आने वाले दो से चार दिनों तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज आदिलाबाद, करीमनगर, खम्मम, मेडक, निजामाबाद, महबूबनगर, नलगोंडा, रंगा रेड्डी, हैदराबाद और मुलुगु जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने वहां येलो अलर्ट जारी किया है. पुडुचेरी में शिक्षा मंत्री ए नम्मसिवायम ने भारी बारिश की चेतावनी के चलते 15 अक्टूबर को पुडुचेरी और कराईकाल में सरकारी स्कूल सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल प्राइवेट स्कूल और सभी कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- भारत ने खोली पोल तो भड़क गई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार, बोली- ये आरोप झूठे और निराधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget