एक्सप्लोरर

Weather Update: अक्टूबर में आसमान से बरस रही है आफत, यूपी, तेलंगाना, झारखंड के कई जिले पानी-पानी, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट

IMD Rainfall: मानसून अभी गया नहीं है. देश के अलग-अलग राज्यों में रुक-रुक कर भारी बारिश देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिले पानी-पानी हो गए हैं. अक्टूबर के महीने में आसमान से आफत बरस रही.

Weather Report: इस साल मानसून (Monsoon) ने अभी तक विदाई नहीं ली है. देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. उत्तर लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी है. राजधानी दिल्ली, यूपी, तेलंगाना, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में रुक-रुक कर बारिश जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तर प्रदेश में ये सिलसिला जारी रहेगा.

लखनऊ कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक ये बारिश अगले कुछ दिनों तक रह सकती है. यूपी के अयोध्या  में बारिश की वजह से जगह जगह पानी भर गया है. कई इलाके पानी में डूब गए हैं. घरों में पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यूपी के गोंडा, बहराइच, अमेठी समेत कई ऐसे जिले हैं जो पानी-पानी हो गए हैं.

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से ऐसी मौसमी गतिविधियां बन गई हैं. उत्तराखंड के कुमायूं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

देश के इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है. गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश संभव है.

पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

तेलंगाना के विकराबाद में भारी बारिश के बाद आए सैलाब में एक कार बह गई और कार सवार ने किसी तरह पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि दो लोग किसी तरह तैरकर पानी से निकल गए लेकिन ड्राइवर रातभर पेड़ पर बैठा रहा और जब थोड़ा उजाला होने लगा तो मदद की गुहार लगाने लगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Forecast: दिल्ली में फिर से शुरू होगा बारिश का दौर, 10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल

ये भी पढ़ें: Mumbai Weather Today: मुंबई में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना, जानिए- मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget