एक्सप्लोरर

खराब मौसम के चलते प्रभावित हो रहा है लापता विमान सुखोई 30 का तलाश अभियान

तेजपुर: भारतीय वायुसेना के लापता लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई का तलाश अभियान कल यानि बुधवार को खराब मौसम से प्रभावित हुआ है. वायुसेना का कहना है कि अभियान असम और पड़ोसी अरूणाचल प्रदेश के हिस्सों में खराब मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रहा है. इन्हीं इलाकों में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तलाश अभियान में हेलीकॉप्टरों और विमानों की सहायता ली जा रही है. भारतीय वायुसेना का विमान सुखोई 30 मंगलवार को लापता हो गया था.

नई दिल्ली में वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लापता विमान का पता लगाने के लिए टोही क्षमता वाले सुखोई-30 विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा वायुसेना के जवानों के चार समूहों, भारतीय सेना के नौ दलों और राज्य प्रशासन के दो दलों को तलाशी अभियान में लगाया गया है.

वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने बताया है कि जो अभियान चलाया गया है उसे खराब मौसम प्रभावित कर रहा है. दो पायलटों के साथ सुखोई विमान मंगलवार सुबह साढे दस बजे तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था. विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था.

वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब तक विमान और उसके पायलटों का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है.’ रक्षा प्रवक्ता और सेना की चौथी कोर के लेफ्टिनेंट कर्नल संबित घोष ने बताया कि विमान और 25 से 30 वर्ष आयुवर्ग के पायलटों को खोजने के लिए हेलीकाप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोजी अभियान चलाया गया.

सोनितपुर जिला उपायुक्त मनोज कुमार डेका ने कहा कि तेजपुर वायुसेना स्टेशन लगातार जिला प्रशासन के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा कि अरणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में तलाश कार्य किया जा रहा है.

डेका ने कहा कि वायुसेना स्टेशन ने उन्हें जानकारी दी कि विमान से अंतिम संपर्क मंगलवार सुबह करीब 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ था, जब वह सोनितपुर के पास बिस्वनाथ जिले के गोहपुर उपसंभाग के दूबिया के उपर उड़ान भर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget