एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, हमारे पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ ‘ठोस सबूत’

भारत ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि जाधव का अपहरण ईरान से किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने व्यापार के सिलसिले में रह रहे थे लेकिन उनका सरकार से कोई सम्पर्क नहीं था.

इस्लामाबादभारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. पाकिस्तान के नये विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आज कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के खिलाफ पाकिस्तान के पास ‘‘ठोस सबूत’’ हैं और उसे अंतरराष्ट्रीय अदालत में उसके खिलाफ मामले में जीतने की उम्मीद है.

47 साल के जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनायी थी. भारत ने उसी वर्ष मई में उस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत की अपील पर जाधव की फांसी पर रोक लगा दी.  भारत और पाकिस्तान ने अपनी विस्तृत अर्जी और जवाब अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश कर दिये हैं.

कुरैशी ने दक्षिणी पंजाब स्थित अपने गृह शहर मुल्तान में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास जाधव के खिलाफ ठोस सबूत हैं और उम्मीद है कि हम अंतरराष्ट्रीय अदालत में मामले में जीत दर्ज करेंगे.’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय अदालत के समक्ष मामले को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे.’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना, हम मदद को तैयार

कल जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि अंतरराष्ट्रीय अदालत अगले साल फरवरी में मामले में दैनिक आधार पर सुनवायी करेगी. पाकिस्तान का कहना है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को बलूचिस्तान प्रांत से मार्च 2016 में तब गिरफ्तार किया था जब वह कथित रूप से ईरान से देश में घुसे थे. पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा है कि जाधव कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है बल्कि उसने जासूसी और तोड़फोड़ के इरादे से देश में प्रवेश किया था.

भारत ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि जाधव का अपहरण ईरान से किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने व्यापार के सिलसिले में रह रहे थे लेकिन उनका सरकार से कोई सम्पर्क नहीं था. कुरैशी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से भारत से बातचीत के जरिये सुलझाना चाहता है.  उन्होंने उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान की बातचीत की पेशकश पर भारत जवाब देगा.

 देश और विदेश की 100 बड़ी खबरें देखें- यह भी पढ़ें- फारूक के ‘भारत माता की जय’ कहने से क्या बदलेगी कश्मीर की राजनीतिक तस्वीर? बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अखिलेश यादव का विष्णु मंदिर 'फॉर्मूला' पिता के हत्यारे प्रभाकरण पर बोले राहुल- उसके मरने से खुश नहीं था, हिंसा का जवाब माफी है Viral Video: देखें, ईदी नहीं मिलने पर इस 'सियासी बच्ची' ने मां को क्याें बुलाया नवाज़ शरीफ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget