एक्सप्लोरर

'CM योगी कितनी भी गालियां दें, मुझे फर्क नहीं पड़ता', गिद्ध और सुअर वाले बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार

Mamata Banerjee On Yogi Adityanath: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर राजनीति भी अपने चरम पर है. ममता बनर्जी ने कहा है कि मृत्यु कुंभ वाले उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

Mamata Banerjee Hits Back Yogi Adityanath: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर दिए अपने बयान को लेकर आलोचना झेल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिद्ध और सुअर वाली टिप्पणी पर पलटवार किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मृत्यु कुंभ वाली टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और पूरी तरह झूठ दिखाया गया. 

सीएम बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'योगी साहब मुझे चाहे जितनी भी गालियां दें, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनका सम्मान करती हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं कहूंगी कि जो परिवार प्रभावित हुए हैं, उन्हें आपने पोस्टमॉर्टम या मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं दिया है. हमने यहां पहुंचे शवों का पोस्टमॉर्टम किया है. मुझे नहीं पता कि अन्य राज्यों में क्या हुआ और अगर आपने मुआवजे की घोषणा की है तो आपको उन्हें पैसा देना चाहिए.'

'144 साल वाला प्रचार करने की जरूरत नहीं'

ममता बनर्जी की ये प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ के आलोचकों पर निशाना साधने के एक दिन बाद आई है. उन्होंने कहा कि हमेशा अपनी क्षमता पर विचार करना चाहिए कि कितने लोग जा सकते हैं, कितने लोग रह सकते हैं. शादी की दावत के लिए भी तैयारियां जरूरी हैं. उन्होंने कहा, "144 साल जैसा प्रचार करने की जरूरत नहीं है. कुंभ 2014 में भी हुआ था."

अपनी मृत्यु कुंभ वाली टिप्पणी पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "हमारा यही मतलब था, लेकिन कई लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया और कई लोगों ने भयानक बातें कही हैं. मैं कहूंगी कि वे जो कह रहे हैं, वह झूठ है. पूरी तरह झूठ. मैंने अपने जीवन में कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया है और न ही कभी करूंगी." 

'बंगाल में भी होते हैं भीड़ वाले आयोजन'

टीएमसी चीफ ने कहा कि बंगाल में भी ऐसे आयोजन होते हैं जिनमें भारी भीड़ होती है - जैसे गंगासागर मेला और दुर्गा पूजा. उन्होंने कहा, "हम कई दिनों तक नहीं सोते. हम हर चीज पर नजर रखते हैं. हम बारीकी से योजना बनाते हैं, नहीं तो लोगों को परेशानी होती है."

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा था?

यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा था, "गिद्धों को लाशें मिलीं. सुअरों को गंदगी मिली. संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, व्यापारियों को कारोबार मिला, श्रद्धालुओं को साफ-सुथरी व्यवस्था मिली."

ये भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव में मुस्लिमों ने BJP को वोट देकर पक्की की पार्टी की जीत! आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget