एक्सप्लोरर

'ये तो लाइलाज बीमारी बन गई है, हल जरूरी...', वक्फ एक्ट में संशोधन पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हर समावेशी सुधार में सांप्रदायिक सुधार की जो सनक है, वो न तो मुल्क और न ही मजहब के लिए बेहतर है. एक लंबी बीमारी का हल निकालना जरूरी है

केंद्र सरकार वक्फ एक्ट में बड़े संशोधन करने जा रही है, जिसके लिए सरकार इसी सत्र में संशोधन विधेयक लाने पर भी विचार कर रही है. सरकार के इस फैसले को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और नेताओं ने आपत्ति जताई और कड़े शब्दों में इसका विरोध किया है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने संशोधन को वक्फ और वक्त की जरूरत बताया है. उन्होंने कहा कि वक्फ सिस्टम को टच मी नोट की सोच, सनक और संकीर्ण सियासत से बाहर लाना होगा. 

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस लंबी बीमारी का लॉजिकल हल निकालना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पहले इसे लेकर संशोधन किए गए, लेकिन वक्त के साथ यह बीमारी इलाज के बजाय लाइलाज होती गई. शुक्रवार (2 अगस्त, 2024) को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद सरकार वक्फ एक्ट में 40 संशोधनों के प्रस्ताव को संसद में पेश करेगी. संसद में संशोधन विधेयक पारित होने के बाद वक्फ बोर्ड की अनियंत्रित शक्तियां कम हो जाएंगी. बोर्ड किसी भी संपत्ति पर बिना सत्यापन आधिपत्य घोषित नहीं कर सकेगा.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'जो वक्फ व्यवस्था है, उसको टच मी नोट की सोच, सनक और संकीर्ण सियासत से बाहर लाना होगा. अगर आप उसी संकीर्ण सियासत, सोच और सनक में रहेंगे और वक्फ सिस्टम को टच मी नोट के साथ रखेंगे कि छू नहीं सकते, छुईमुई है.' उन्होंने आगे कहा, 'हर समावेशी सुधार में सांप्रदायिक सुधार की जो आपकी सनक है वो न तो मुल्क के लिए बेहतर है और न ही मजहब के लिए बेहतर है. एक लंबी समस्या का एक एंडिंग सॉल्यूशन जो है वो वक्फ के लिए भी बेहतर है और वक्त के लिए भी बेहतर है.'

मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि पहले लंबी बीमारी के इलाज के लिए अलग-अलग संशोधन करते रहे, लेकिन ये बीमारी इलाज के बजाय लाइलाज होती गई. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं मालूम की सरकार की तरफ से इसमें क्या प्रोपोजल है, लेकिन मैं मानता हूं कि ये जरूरी है और ऐसी लंबी समस्या के लिए लॉजिकल एंडिंग सॉल्यूशन देश के हित में भी है और खुद वक्फ के हित में भी है.'

वक्फ एक्ट में संशोधन का विरोध करने वालों को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है कि हर समावेशी सुधार पर, हर संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायकिता लाएं. इस तरह के विरोध करने के अब ये लोग तो इसके बहुत ही पुराने खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:-
Waqf Board Act: संसद में कब पेश होगा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल? सामने आई ये तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget