एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- वीरभद्र सिंह होंगे CM कैंडिडेट

बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा पूरा करने में नाकाम रही.

मंडी: राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान की शुरुआत की. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने शनिवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. पड्डाल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बेरोजगारी, नोटबंदी और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे राज्य में समान विकास कराया और उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आएगी. उन्होंने ‘विजय से विकास की ओर’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह जी, आप छठी बार मुख्यमंत्री बने और मैं विश्वास जताता हूं कि आप सातवीं बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे. पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है.’’ इससे चार दिन पहले बीजेपी ने बिलासपुर में रैली की थी जिसे प्रधानमंत्री ने संबोधित किया था.

बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा पूरा करने में नाकाम रही. उन्होंने कहा, ‘‘और जमीनी स्थिति यह है कि हर 24 घंटे में 30 हजार नए नौकरी मांगने वाले जुड़ रहे हैं लेकिन केवल 450 लोगों को हर दिन नौकरी मिल रही है जबकि हमारा प्रतिद्वंद्वी चीन हर दिन 50 हजार लोगों को नौकरी दे रहा है.’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करने से 30 लाख नौकरियां चली गईं.’’ उन्होंने कहा कि इस वजह से कारोबारियों को असुविधा हो रही है. नोटबंदी के कारण जीडीपी में गिरावट आई और इससे आम आदमी पर बुरा प्रभाव पड़ा.

गुजरात मॉडल का मजाक बनाते हुए राहुल गांधी ने विभिन्न मानकों पर हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विकास की तुलना करते हुए दावा किया कि हिमाचल बहुत बेहतर है. किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकतम खुदकुशी बीजेपी शासित राज्यों में हो रही हैं.

रैली को संबोधित करते हुए वीरभद्र ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी पूर्वाग्रह के चहुंओर विकास सुनिश्चित किया और आगामी चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget