Viral Video: 62 साल की 'दादी' का माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन
रवि बाला के इस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अक्सर इनके डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं.

जिंदगी में शौक पूरे करने और प्रतिभा दिखाने का कोई वक्त नहीं होता. जब भी मौका लगे आपको अपना टैलेंट दिखाना चाहिए. ऐसा ही कर रही हैं डांसिंग दादी के नाम से मशहूर एक 62 साल की महिला. इनका नाम रवि बाला है.
रवि बाला के इस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं.
View this post on Instagram
रवि बाला न सिर्फ बेहतरीन डांस करती हैं बल्कि उनकी आवाज भी बेहद खूबसूरत है. अब इसी वीडियो में देखिए वो हारमोनियम बजा रही हैं और गाना गा रही हैं.
View this post on Instagram
अगर आप सोच रहे हैं कि उन्हें केवल डांस और गाने में दिलचस्पी है और वो केवल इन्हीं प्रतिभाओं का खजाना हैं तो रुकिए और ये वीडियो देखिए.
View this post on Instagram
रवि बाला तबला भी बेहतरीन बजाती हैं. इस तरह आप देख सकते हैं कि रवि बाला टैलेंट से भरी हुई हैं. रवि बाला ने बता दिया जिनमें हुनर होता है उनके आगे उम्र महज नंबर होते हैं.






















