एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा चिट्ठी की शक्ल में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.

क्या दावा कर रहा है सोशल मीडिया? सोशल मीडिया पर वायरल चिट्ठी के जरिए दावा किया जा रहा है कि अगर पेट्रोल टैंक में पानी चला गया तो गाड़ी का इंजन खराब हो सकता है. क्या है लिखा है वायरल हो रही चिट्ठी में? वायरल हो रही चिट्ठी में लिखा है, ''भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक पर्यावरण के लिए की गई पहल के तहत पेट्रोल में अब 10 फीसदी एथेनॉल होता है. वाहन चालकों को ये सलाह दी जाती है कि पेट्रोल किसी भी तरह से पानी के संपर्क में ना आए. ऐसा गाड़ी की धुलाई और बारिश के वक्त हो सकता है.'' वायरल चिट्ठी में आगे लिखा है, ''पानी की बहुत कम मात्रा भी पेट्रोल में मौजूद एथेनॉल को अलग करने के लिए काफी है. इससे एक लेयर बन जाती है जो कार और बाइक के पेट्रोल टैंक की निचली सतह पर जमा हो जाती है. अगर ऐसा हुआ तो आपकी गाड़ी के स्टार्ट होने में समस्या आएगी और चलती गाड़ी बीच-बीच में झटके भी खाएगी.'' आखिर में लिखा है कि हम पेट्रोल डीलर्स इस मामले में बहुत सावधानी बरत रहे हैं और वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हैं. सबसे नीचे पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन मुंबई का नाम लिखा हुआ है. क्या है वायरल दावे की पड़ताल? एबीपी न्यूज़ ने वायरल दावे की पड़ताल में मुंबई में ही की. मुंबई में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शिंदे ने बताया, ''पूरे देश में e-10 पेट्रोल मिल रहा है यानि पेट्रोल में 10 फीसदी एथेनॉल मिला हुआ है. ये फैसला सरकार ने इसलिए लिया है क्योंकि ये गाड़ियों के प्रदूषण के साथ-साथ कच्चे तेल के आयात में होने वाले खर्च को भी कम करता है.'' रवि शिंदे ने आगे बताया, ''सामान्य पेट्रोल जो आता था उसमें पानी आ गया तो फर्क नहीं पड़ता था लेकिन एथेनॉल वाले पेट्रोल में वो अलग है. पानी एथेनॉल को खींच लेता है, जो एथेनॉल पेट्रोल की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए डाला गया है. वो पानी एथेनॉल से रिएक्ट करके एक लेयर बना लेता है, जो पेट्रोल टैंक की तह में जाकर बैठ जाता है. जैसे ही तह बढ़ती है वो इंजन में चला जाता है. एथेनॉल पेट्रोल की तरह जलता नहीं है जिससे गाड़ी स्टार्ट होने में समस्या होती है.'' सरकार की वेबसाइट पर क्या दावा है? पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक सरकार के निर्देश के मुताबिक ही पूरे देश में 10 फीसदी एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है. ये निर्देश 2013 में ही जारी किया गया था. हमारी पड़ताल में पेट्रोलवाहन के टैंक में पानी जाने से इंजन में दिक्कत आने का दावा करने वाली चिट्ठी सच साबित हुई है.

वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी? वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी? वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी? वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी? वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी? वायरल सच: क्या पेट्रोल टैंक में पानी जाने से चलती गाड़ी रूक जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget