एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या डालमिया की जेब भरने के लिए महंगा किया गया लाल किले का टिकट?

डालमिया ग्रुप से 25 करोड़ रुपये का करार हुआ है. यानि हर साल डालमिया ग्रुप लाल किले के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर पांच करोड़ खर्च करेगा.

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले दावा किया गया कि मोदी सरकार ने डालमिया भारत लिमिटेड ग्रुप के हाथ लाल किले को बेच दिया है और अब ये चर्चा शुरू हो गई है कि डालमिया ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए लाल किले के टिकट के दाम 20 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए कर दिए गए हैं.

क्या हैं दावे?

दरअसल फेसबुक और वॉट्सऐप पर जोरशोर से दो दावे किए जा रहे हैं. पहला, मोदी सरकार ने डालमिया भारत ग्रुप को लाल किला 25 करोड़ में बेच दिया. दूसरा दावा है कि लाल किले का नया मालिक बनने के बाद डालमिया ने अपनी जेब भरने के लिए 20 रुपए का टिकट 75 रुपए का कर दिया.

पहले दावे का सच क्या है?

27 सितंबर 2017 को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘एडॉप्ट ए हेरीटेज' यानि अपनी धरोहर अपनी पहचान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत एतिहासिक धरोहरों को रखरखाव के लिए गोद लिया जा सकता है. ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ योजना के तहत ही डालमिया भारत लिमिटेड से केंद्र सरकार ने पांच साल का अनुबंध किया गया है.

डालमिया ग्रुप से करार पर सरकार को ही फायदा

अनुबंध के तरत डालमिया ग्रुप से 25 करोड़ रुपये का करार हुआ है. यानि हर साल डालमिया ग्रुप लाल किले के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर पांच करोड़ खर्च करेगा. इस करार से सरकार को आर्थिक रूप से फायदा होगा, क्योंकि सरकार रखरखाव पर होने वाले खर्च से बच जाएगी.

डालमिया भारत लिमिटेड सीएसआर यानि ‘कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी’ के तहत ये करेगा. सीएसआर में हर कॉरपोरेट कंपनी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कमाई का छोटा हिस्सा खर्च करना होता है.

पर्यटन मंत्रालय की 'एडॉप्ट ए हेरीटेज' स्कीम देश भर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों पर लागू की गई है. इसमें ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, सती घाट और कोणार्क मंदिर जैसे कई प्रमुख स्थान हैं.

दूसरे दावे का सच क्या है?

दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, लाल किले में भारतीयों के लिए एंट्री फीस 35 रुपए और विदेशी नागरिकों के लिए एंट्री फीस 500 रुपए है. लेकिन दिल्ली पर्यटन की हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद टिकट के दाम ने कंफ्यूजन पैदा कर दिया. यहां लिखा था, ‘भारतीयों के लिए एंट्री फीस 10 रुपए और विदेशी नागरिकों के लिए एंट्री फीस 250 रुपए.’

कितने का है लाल किले का टिकट?

एबीपी न्यूज़ की टीम जब लालू किले के टिकट काउंटर पर पहुंची तो उसे प्रवेश शुल्क के नाम पर 30 रूपये देने पड़े. इतना ही नहीं एबीपी न्यूज़ ने लाल किले पर मौजूद पर्यटकों से बातचीत की तो सभी ने एक सुर में कहा है कि उन्हें लाल किले में प्रवेश शुल्क के नाम पर 30 रूपये देने पड़े. यानि एंट्री टिकट ना तो 10 रूपए का है ना ही 35 रुपए का.

टिकट की कमाई से डालमिया ग्रुप का कोई लेना देना नहीं

लाल किले में टिकट से जो भी कमाई होगी वो एएसआई यानि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जरिए सरकार के पास ही जाएगी. टिकट की कमाई से डालमिया ग्रुप का कोई लेना देना नहीं है. डालमिया ग्रुप पांच साल के लिए 25 करोड़ रुपए सरकार को चुकाएगा. डालमिया ग्रुप ऐसा सीएसआर के तहत करेगा इसलिए उसे लाल किले से किसी तरह का कोई फायदा नहीं होगा.

वायरल सच: क्या डालमिया की जेब भरने के लिए महंगा किया गया लाल किले का टिकट?

पड़ताल में लाल किले को बेचे जाने का दावा भी झूठा साबित हुआ है और टिकट महंगा करके डालमिया की जेब भरे जाने का दावा भी झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget