एक्सप्लोरर

वायरल सच : जानें क्या है कॉकरोच वाली कॉफी पर थप्पड़बाजी का सच!

नई दिल्ली : सीसीडी यानी कैफे कॉफी डे की 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वही सीसीडी जहां आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर गपशप करने और कॉफी का लुत्फ उठाने जाते हैं.

वीडियो जयपुर के हवामहल के अंदर के कैफे कॉफी डे का बताया जा रहा है. दावा है कि कॉफी शॉप में आए एक शख्स को वहां रखी फ्रिज में कई सारे कॉकरोच दिखाई दिए जिसकी शिकायत करने के लिए सबूत के तौर पर उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि ग्राहक फ्रिज के ऊपर रखे मेन्यू कार्ड को हटाता है और बताता है कि इसी फ्रिज के अंदर कॉकरोच हैं जिसे वहां खड़ी महिला कर्मचारी ने मेन्यू कार्ड से छिपा रखा है. वो फ्रिज के अंदर बैठे कॉकरोच को दिखाता है और वहां खड़ी महिला कर्मचारी का चेहरा भी दिखाता है. यहां तक तो सब ठीक चलता है लेकिन सीसीडी की महिला कर्मचारी को ग्राहक का इस तरह सरेआम वीडियो बनाना शायद पसंद नहीं आता. महिला जो कि अब तक फ्रिज के पीछे खड़ी थी वहां से निकल कर ग्राहक की तरफ आने लगती है जो वीडियो बना रहा होता है. और आकर उसे जोर का एक थप्पड़ जड़ देती है. दावे के मुताबिक वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम अपर्ण वर्मा है और इस घटना के बाद उसके दोस्त निखिल आनंद ने ये वीडियो 25 मार्च को ट्विटर पर डाल दिया जिसके बाद से वीडियो वायरल होने लगा. वायरल सच : जानें क्या है कॉकरोच वाली कॉफी पर थप्पड़बाजी का सच! लोगों को वीडियो देखकर गुस्सा आ रहा है कि आखिर सीसीडी जैसा मशहूर ब्रांड अपने ग्राहक के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सीसीडी जैसी जगह इस विश्वास के साथ जाते है कि वहां उन्हें अच्छे वातावरण के साथ खाने-पीने के लिए साफ-सुथरी चीजें मिलेंगी लेकिन इस घटना के बाद से लोग ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. सवाल उठने लाजिमी हैं लेकिन 17 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर नतीजे पर पहुंचने से पहले कहानी का सच सामने आना भी जरूरी है. इसलिए ABP न्यूज ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की. हम सीधे जयपुर के हवामहल पहुंचे जहां की घटना का दावा किया जा रहा था. हमने वो कॉफी शॉप ढूंढने की कोशिश की जिसका वीडियो बनाया गया है. ABP न्यूज संवाददाता मनीष शर्मा हवा महल के उस सीसीडी पहुंचे जहां की घटना बताई जा रही है. हवामहल में वो कॉफी शॉप तो मिल गई लेकिन ताला लटका था. इसलिए हम उस सीसीडी की उस महिला कर्मचारी से बात नहीं कर पाए जो वीडियो में थप्पड़ मारते हुए दिख रही है. इस पूरी कहानी का दूसरा हिस्सा वो शख्स है जिसे थप्पड़ मारा गया. हमने पड़ताल का दूसरा हिस्सा दिल्ली में शुरू किया क्योंकि जानकारी मिली थी कि उस शख्स का नाम अर्पण वर्मा है जो दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ का स्टूडेंट है. ABP न्यूज संवावदाता मनोज वर्मा ने अर्पण वर्मा नाम के उस शख्स को ढूंढ निकाला जो वीडियो बना रहे थे. पूरा मामला 12 मार्च का है जब अर्पण वर्मा अपने दोस्तों के साथ जयपुर छुट्टी मनाने गए थे. हमने अर्पण से पूछा कि उस दिन हुआ क्या था? अर्पण वर्मा ने बताया कि हमने ऑर्डर किया तभी मेरी नजर फ्रिज पर पड़ी, वहां कॉकरोच थे कई सारे तो हमने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया और पैसे वापस मांगे. साथ ही फ्रिज को साफ करने को भी कहा. थोड़ी देर बाद वापस घूम के देखने आए की साफ हुआ है या नहीं तो देखा कि उस जगह को मेन्यू कार्ड से ढक दिया है और वही चीजें लोगों को खिला रहे हैं. तब मैनें वीडियो बनाना शुरू किया तो वो महिला कर्मचारी भी वीडियो बनाने लगी ये कहते हुए कि मैं भी शिकायत करूंगी. फिर आकर उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया और लोगों से कहने लगी कि मैने छेड़छाड़ की है. अर्पण के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत सीसीडी के अधिकारियों से की और वीडियो को सोशल साइट पर अपलोड कर दिया. बाद में अर्पण को पता चला कि जिस महिला कर्मचारी ने इन्हें चांटा मारा था उसने जयपुर के मानक चौक पुलिस स्टेशन में  अर्पण के खिलाफ  अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की शिकायत की है. और अब जयपुर पुलिस ने 29 मार्च को अर्पण वर्मा को बुलाया है. महिला कर्मचारी ने तो अर्पण वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी लेकिन क्या अर्पण महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत करने का मन बना रहे हैं? वायरल सच : जानें क्या है कॉकरोच वाली कॉफी पर थप्पड़बाजी का सच! एबीपी न्यूज की पड़ताल में जयपुर के हवामहल में कॉकरोच पर थप्पड़बाजी का दावा करने वाला वायरल वीडियो सच साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget