एक्सप्लोरर

ट्रेन हादसे में दो रेलवे कर्मचारियों का ऑडियो क्लिप वायरल, ट्रैक पर चल रहा था मरम्मत का काम!

सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से रेलवे के दो कर्मचारी फोन पर यही बात रहे हैं कि ट्रैक पर काम चल रहा था.

नई दिल्ली : यूपी के मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस हादसे से देश शोक में हैं. जिस भारतीय रेल में यात्रा करने पर सुरक्षा का भरोसा होता है उसी रेल में यात्रा करने वाले 20 लोगों के लिए यह अंतिम यात्रा साबित हुई. हादसा कैसे हुआ, क्यों हुआ, किसकी गलती से हुई, देश ये जानना चाहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें रेल हादसे की पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आ रही है. ये इनसाइड स्टोरी रेलवे के ही दो कर्मचारी की बातचीत से सामने आई है.

सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से रेलवे के दो कर्मचारी फोन पर यही बात रहे हैं कि ट्रैक पर काम चल रहा था. काम करने वालों और काम कराने वालों ने अपना काम सही ढंग से नहीं किया जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. फोन पर बातचीत करने वाला एक तो गैंगमैन है लेकिन दूसरा व्यक्ति कौन है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. रेलवे के ये दोनों कर्मचारी उत्कल ट्रेन हादसे की पूरी खबर जानने समझने के लिए एक दूसरे से बात कर रहे थे. एक कर्मचारी ने तो एबीपी न्यूज पर खबर देखने के बाद दूसरे को फोन किया था. नीचे पढ़िए दोनों कर्मचारियों ने फोन पर क्या बात की...

गैंगमैन- हेलो कर्मचारी- राम…राम… भाई कर्मचारी- और तुमने सुन तो लिया होगा… गैंगमैन- हां सुन लिया तभी तो फोन किया है… हां तो ये बताओ कि क्या हुआ था…

कर्मचारी- भाई एक मेरे जैसा ही JE आया… बिल्कुल मेरे जैसा ही है वो… उसका कोई कहना नहीं मानता था.. ये तो और दिक्कत हो गई यहां… काम कोई करना नहीं चाह रहा था… कोई गेट पर बैठ जाए… और बैठकर वापस आ जाए… और जो ये पुराने लोग हैं लोहार और सब… जैसा ये चाहते हैं वैसा ही कर लेते हैं और यहां सामने वेल्डिंग चल रहा था… और ब्लॉक को मना कर दिया था कि ब्लॉक नहीं मिलेगा… पुराने लोगों ने पता नहीं क्या कहा… उन्होंने लाइन का टुकड़ा काट कर दूसरा जोड़ा नहीं… और ट्रेन का हो गया टाइम… और ब्लॉक को कर दिया था मना… और फिर गाड़ी तो आती… और उधर से उत्कल एक्सप्रेस आ रही थी… और मैनें गेट बंद कर रखा था… और वहां टुकड़ा था नहीं और ट्रेन पलट गई. इतनी बातचीत से ये तो साफ है कि दोनों कर्मचारी न तो ट्रैक के लिए जिम्मेदार थे, न ही ट्रैक पर हो रहे मरम्मत से इनका कोई लेना देना है. बल्कि दोनों कर्मचारियों में इस बात को सहमति थी कि ट्रैक पर काम करने वालों ने अपना काम ठीक से नहीं किया जिसके कारण बेगुनाहों की मौत हो गई. नीचे पढ़िए दोनों कर्मचारियों की फोन पर हुई बातचीत... गेटमैन- अच्छा… लाइन कटी हुई थी ? कर्मचारी- हां लाइन कटी हुई थी… वो जोड़ी हुई नहीं थी… हां और फिर दो-तीन डिब्बे पलट गए… और चार डिब्बे उतरते ही लाइन टूट गई… और उसको जोड़ा भी नहीं गया था और ना ही झंडा लगा रखा था…अरे ब्लॉक नहीं मिला तो झंडा तो लगा लेते कम से कम. गेटमैन- हां वो तो होना ही चाहिए था कर्मचारी- हां ना ही झंडा लगा रखा था इन लोगों ने इसमें… बस और गाड़ी पलट गई… और बीचों बीच वेल्डिंग पड़ी थी… और लाइन का टुकड़ा भी पड़ा था… सब चूरा कर दिया इन्होंने और क्या… गेटमैन- लोग मर भी गए ? कर्मचारी- हां लोग मर भी गए हैं… दिखा रहे हैं एबीपी न्यूज पर   इस वायरल ऑडियो से एक बात और साफ होता है कि हादसा जूनियर पद पर काम कर रहे या वेल्डर की लापरवाही का नतीजा है लेकिन कर्मचारी मानते हैं कि केवल जूनियर इंजीनियर या वेल्डर के सिर ठीकरा फोड़कर बड़े अफसर बच नहीं पाएंगे. खतौली के टूटे ट्रैक को लेकर बरती गई लापरवाही के कारण 20 लोगों की मौत हो गई लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आगे कोई और हादसा नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget