एक्सप्लोरर

केरल में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की हड़ताल से जनजीवन हुआ प्रभावित

पुलिस ने बताया कि केरल राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों पर पथराव की खबरें भी हैं. निगम की बहुत कम बसें सड़कें पर नजर आई. कायमकुलम में हड़ताल समर्थकों के पथराव में केएसआरटीसी का एक बस चालक घायल हो गया.

तिरुवनंतपुरम: केरल में विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा की गई दिन भर की हड़ताल ने राज्य में जनजीवन प्रभावित कर दिया. सार्वजनिक परिवहन सड़कों से गायब रहा और कई स्थानों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी दर्ज की गई.

पुलिस ने बताया कि केरल राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों पर पथराव की खबरें भी हैं. निगम की बहुत कम बसें सड़कें पर नजर आई. कायमकुलम में हड़ताल समर्थकों के पथराव में केएसआरटीसी का एक बस चालक घायल हो गया.

केएसआरटीसी की एक बस गुरूवायुर से अलापुझा जा रही थी, कोच्चि के पलारीवत्तम में पथराव से बस की खिड़की के कांच क्षतिग्रस्त हो गए. त्रिशूर में वाहनों पर पथराव करने को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया.

केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की माकपा सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों तथा पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया था.

यूडीएफ कार्यकर्ताओं के हड़ताल के दौरान हिंसा में संलिप्त रहने के आरोप को खारिज करते हुए विधानसभा में विपक्षी नेता रमेश चेन्नीतला ने कहा कि माकपा की एलडीएफ सरकार कुछ घटनाओं को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम, कोल्लम, कन्नूर और अलापुझा में कुछ स्थानों पर हड़ताल समर्थकों ने दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बैंकों को जबरन बंद कराया.

हड़ताल समर्थकों ने एक गर्भवती महिला को कोल्लम स्थित अस्पताल ले जा रहे एक वाहन को भी रोकने की कोशिश की. महिला के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रदर्शन के मद्देनजर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को परीक्षा कार्यक्रम टालना पड़ा. तिरुवनंतपुरम में यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पलायम मार्ती कॉलम से सचिवालय तक मार्च निकाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget