एक्सप्लोरर

बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी लौटाया मेडल, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न

Vinesh Phogat: Vinesh Phogat: पहलवान बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पीएमओ जाकर वापस करने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

Vinesh Phogat leaves Awards on Kartavya Path: एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए हैं. उन्होंने शनिवार (30 दिसंबर) को अपने अवार्ड कर्तव्य पथ पर छोड़ दिए.

विनेश फोगाट जब अपने अवार्ड लौटाने के लिए पीएमओ जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद वह अपने अवार्ड कर्तव्य पथ पर ही छोड़ आईं. फोगाट ने तीन दिन पहले ही अवार्ड वापसी का ऐलान किया था. 

यूथ कांग्रेस ने सरकार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
इस घटना को यूथ कांग्रेस ने देश के लिए शर्म का दिन बताया. यूथ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "देश के लिए शर्म का दिन. पहलवान बजरंग पूनिया के बाद अब देश को मेडल दिलाने वाली बेटी विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड प्रधानमंत्री ऑफिस के बाहर रख दिया है. पीएम मोदी और उनकी सरकार ने इन्हें इस कदर प्रताड़ित किया कि आज ये कदम उठाने को मजबूर हैं.

पीएम मोदी को लिखा था पत्र
इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को लेकर जारी विवाद के बीच विनेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी. विनेश फोगाट ने पत्र में महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलने पर अफसोस जताते हुए कहा था कि वह अपना अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगी. 

बजरंग पूनिया ने भी लौटाया था पद्म श्री 
इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्म श्री पुरस्कार लौटा दिया था और विरोध में उन्होंने अपना अवार्ड कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया था. वहीं, साक्षी मलिक ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई पैनल के विरोध में संन्यास ले लिया था.

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
बता दें कि कई महिला पहलवानों ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के कई पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें- 'जय श्रीराम', अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान को पायलट ने कुछ ऐसे किया यात्रियों का स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget