एक्सप्लोरर

रेलवे से 'फ्री' नहीं हुईं विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया का भी इस्तीफा पेडिंग! सामने आया ये अपडेट

Vinesh Phogat:कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने अपनी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया था. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी थी.

Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था. इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया उत्तर रेलवे ने शुरू कर दी है. रेलवे के सूत्रों ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पदमुक्त किया जा सकता है. 

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हाल में ही कांग्रेस शामिल हुए हैं. विनेश फोगाट को  हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है. वहीं, बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

'हमने नियमों में ढील देने का किया है फैसला'

पीटीआई-भाषा से रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ' वैसे तो किसी रेलवे कर्मचारी द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त करने में यह नियम आड़े नहीं आएगा, क्योंकि इस मामले में हमने  मानदंडों में ढील देने का निर्णय किया है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को संभवत: आज या जल्द से जल्द पदमुक्त कर दिया जाएगा। 

जारी किया गया कारण बताओ नोटिस 

दोनों खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उत्तर रेलवे ने दोनों खिलाड़ियों को बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस को लेकर उत्तर रेलवे ने कहा था, ' कारण बताओ नोटिस सेवा नियमावली का हिस्सा है, क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी हैं. इस नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था. 

पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश फोगाट शायद तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण चुनाव न लड़ पाएं. बता दें कि चुनाव के नियमों के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए उन्हें ए रेलवे से आधिकारिक रूप से पदमुक्त होना जरूरी है. ऐसे में अब जब  रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं है. 

आज प्रचार करने जींद के जुलाना में आएंगी विनेश

टिकट मिलने के बाद विनेश फोगाट  पहली बार जींद के जुलाना पहुंच रही हैं. जुलाना के गांव खेड़ा बख्ता में चौगामा खाप द्वारा विनेश फोगाट के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. यहीं पर विनेश फोगाट की ससुराल है. सम्मान समारोह में 5000 लोगो के लिए खाने की व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
करूर भगदड़ः TVK की रैली में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget