एक्सप्लोरर

विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की उल्टी गिनती शुरू, मंगलवार को लंदन कोर्ट में आएगा फैसला

सीबीआई और ईडी दोनो की टीमें लंदन पहुंच चुकी है और दोनों ही पक्ष अपने खिलाफ फैसला जाने पर लंदन की सुप्रीम कोर्ट मे अपील दायर कर सकते हैं.

नई दिल्लीः देश का 9000 करोड़ रुपये लेकर भागे उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है मंगलवार को विजय माल्या के मामले में लंदन कोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी और इसके बाद इस मामले में किसी भी क्षण अंतिम फैसला आ सकता है. आलम यह है कि सीबीआई और ईडी दोनो की टीमें लंदन पहुंच चुकी है और दोनों ही पक्ष अपने खिलाफ फैसला जाने पर लंदन की सुप्रीम कोर्ट मे अपील दायर कर सकते हैं. मंगलवार को आएगा फैसला आने वाले दिन भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के लिए खासे मुश्किल भरे हो सकते हैं. माल्या के खिलाफ लंदन कोर्ट मे चल रही प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच कर मंगलवार को खत्म हो जायेगी और इसके बाद फैसला किसी भी क्षण सुनाया जा सकता है. सीबीआई और ईडी दोनों के अधिकारी कोर्ट में पेश रहेंगे सूत्रों के मुताबिक लंदन में मामले की पैरवी कर रही लंदन की सरकारी एजेंसी क्राउन प्रॉसीक्यूशन ने सीबीआई और ईडी दोनों के अधिकारियों से मंगलवार को कोर्ट में पेश रहने को कहा है जिससे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी की जा सके. सीबीआई और ईडी दोनो के अधिकारी लंदन पहुंच चुके है. जज के ऊपर निर्र करेगी फैसले की घड़ी सूत्रों के मुताबिक क्राउन प्रॉसीक्यूशन ने मामले से संबंधित सभी ओरिजनल दस्तावेज भी अधिकारियो से मांगे हैं जिनमें सीबीआई के गवाहों के वो बयान भी शामिल हैं जिस पर शुरूआती दौर में माल्या के वकीलो और कोर्ट दोनों को आपत्ति थी. सूत्रों ने बताया कि सुनवाई खत्म होने पर ये कोर्ट के जज पर निर्भर है कि वो फैसला तत्काल सुना दे या फिर फैसले के लिए अगली तारीख दे दे. माल्या के आने में हो सकती है थोड़ी और देर जांच से जुडे एक आला अधिकारी ने बताया कि लंदन कोर्ट का फैसला चाहे माल्या के हक में जाए या भारत के दोनो ही पक्ष फैसले के खिलाफ वहां के सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में माल्या के भारत आने में और भी विलंब हो सकता है. भारत में 27 अगस्त को सुनवाई हालांकि माल्या की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही हैं क्योकि लंदन कोर्ट से दूसरे मामलो में उसे राहत नहीं मिल रही है औऱ भारत में भी ईडी ने उसके खिलाफ भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत मुकदमा डाल दिया है जिसपर 27 अगस्त को सुनवाई है और इस कानून में अपराधी की निजी संपत्ति भी जब्त करने का अधिकार है जिसे लेकर माल्या खासा परेशान बताया जा रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget