एक्सप्लोरर

Budget Session: सांसदों के सदन में नहीं आने से वेंकैया नायडू नाराज, कहा- दिल्ली में रहते हैं फिर भी नहीं आते

सभापति वेंकैया नायडू ने बताया कि पिछले साल राज्यसभा के सदस्यों की इन बैठकों में उपस्थिति 52 प्रतिशत से अधिक थी जो इस साल 58 प्रतिशत से कुछ अधिक रही.वेंकैया नायडू ने सभी सदस्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि वे सदन में उपस्थित हों. सदन की चर्चा को देखे और अपने ज्ञान में वृद्धि करें.

नई दिल्ली: राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज कुछ सदस्यों के दिल्ली में रहते हुए भी सदन में नहीं आने और विभिन्न संसदीय समिति की बैठकों में भाग नहीं लेने पर अपनी नाराज़गी जताई. इसके साथ ही उन्होंने सदस्यों को सदन में अपनी पार्टी के चिन्ह का प्रयोग नहीं करने की नसीहत दी. बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नायडू ने कहा कि राज्यसभा में सदस्य विभिन्न तरह की पगड़ी और अंगवस्त्रम पहन कर आते हैं. उन्होंने कहा कि किंतु सदस्यों को अपनी पार्टी के चिन्ह का सदन में प्रयोग नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी सदस्य विशेष को इंगित करते हुए यह बात नहीं कही है.

सदन की चर्चा को देखे सांसद और अपने ज्ञान में वृद्धि करें- वेंकैया

उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभी मुझे यह जानकर आश्चर्य होता है कि कोई सदस्य दिल्ली में है किंतु वह सदन में नहीं आया.’’ उन्होंने कहा कि वह यह बात किसी सदस्य या पार्टी विशेष के लिए नहीं कह रहे हैं. उन्होंने सभी सदस्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि वे सदन में उपस्थित हों. सदन की चर्चा को देखे और अपने ज्ञान में वृद्धि करें. सभापति ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद उच्च सदन में पिछले पांच सत्रों से काफी अधिक मात्रा में कामकाज हुआ है. उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट सत्र के पहले चरण में उच्च सदन में 100 प्रतिशत कामकाज हुआ और उम्मीद जतायी कि दूसरे चरण में भी काम की यही गति रहेगी. उन्होंने कहा कि साल 2021-22 के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठकों का तीन सप्ताह तक अवकाश रहा.

सभापति ने इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित समितियों के कामकाज का ब्यौरा दिया. उन्होंने कहा कि राज्यसभा की आठ समितियों ने साल 2021-22 के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने के लिए निर्धारित समय से 12 प्रतिशत अधिक समय लगाया. इन समितियों की इस साल कुल 12 बैठकें हुईं जिनमें 70 से अधिक घंटे तक कामकाज हुआ.

बैठकों में लोकसभा के सदस्यों की उपस्थिति कम- सभापति

सभापति ने बताया कि पिछले साल राज्यसभा के सदस्यों की इन बैठकों में उपस्थिति 52 प्रतिशत से अधिक थी जो इस साल 58 प्रतिशत से कुछ अधिक रही. हालांकि इन बैठकों में लोकसभा के सदस्यों की उपस्थिति कम हुई. निम्न सदन के सदस्यों की इस साल इनमें उपस्थिति 31 प्रतिशत से कुछ अधिक थी जबकि पिछले वर्ष यह 46 प्रतिशत से कुछ अधिक थी. सभापति ने कहा कि इस साल राज्यसभा के 39 ऐसे सदस्य थे जिन्होंने इन समितियों की सभी बैठकों में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल इन समितियों की बैठक में लोकसभा के सदस्यों की उपस्थिति में कमी आयी है. उन्होंने कहा कि इस साल इन समितियों की हुई 21 बैठकों में से सभी बैठकों में कोरम था जबकि पिछले साल हुई बैठकों में से तीन बैठक में कोरम नहीं था. उन्होंने कहा कि इस साल इन समितियों की 21 बैठकों में से केवल तीन बैठक ऐसी थीं जो दो घंटे से कम चली. अन्य सभी बैठकों का समय दो घंटे से अधिक रहा.

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास, युवा मामलों सहित कई समितियों की बैठक छह घंटे से अधिक समय तक चली. उन्होंने कहा कि इस साल इन समितियों की बैठक में सदस्यों की उपस्थिति घटकर 42 प्रतिशत रह गयी जो पिछले साल 48 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिन्होंने किसी समिति की बैठक में भाग नहीं लिया. नायडू ने इन समितियों की बैठक में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के सदस्यों की कम उपस्थिति पर चिंता जतायी. नायडू ने कहा कि इस तरह की पार्टियों और समूह के सदस्यों की उपस्थिति इस साल घटकर 27.06 प्रतिशत रह गयी जो पिछले साल 40.05 प्रतिशत थी.

चर्चाओं में भाग लेने के लिए तैयारी करके आएं सांसद- सभापति

सभापति ने कहा कि इस बारे में संबंधित पार्टियों को ध्यान दिये जाने की जरूरत है. उन्होंने सदस्यों से चर्चाओं में भाग लेने के लिए अच्छी तरह से तैयारी करके आने को कहा. इसके लिए उन्होंने संसद पुस्तकालय में रखी विभिन्न पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की सहायता लेने की भी सलाह दी. सभापति ने सदस्यों को सूचित किया कि संसद ग्रंथालय के इस वर्ष सौ साल पूरे होने जा रहे हैं और इसमें 14 लाख से अधिक पुस्तकें हैं. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय जाने के साथ साथ सदन में आने से भी सदस्यों के ज्ञान में वृद्धि होती है. सभापति ने बजट सत्र के दूसरे चरण में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इसमें पूरा योगदान देने का आह्वान किया ताकि यह ‘‘यादगार सत्र’’ बन सके.

यह भी पढ़ें-

पंजाब सरकार ने पेश किया एक लाख 68 हजार 15 करोड़ का बजट, जानें किसानों के लिए क्या है

Bengal Elections: ममता को झटका, टिकट मिलने के बावजूद सरला मुर्मू ने छोड़ी TMC, अब BJP ने बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget