एक्सप्लोरर

अभी लोगों ने देखी विकास की झलक, अगले पांच साल में अद्भुत नगरी बनेगी काशी- अमित शाह

शाह ने कहा कि साल 2014 की काशी और आज के बनारस में बड़ा अंतर आया है. मुझे पूरा भरोसा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल में काशी विकास की दृष्टि से भी विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी.''

वाराणसी: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में अभी विकास की झलक मात्र दिखायी है और आने वाले पांच सालों में काशी विकास की दृष्टि से भी अद्भुत नगरी बनेगी. वाराणसी से दोबारा सांसद बनने के बाद काशी आये मोदी के साथ यहां पहुंचे शाह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, ''मोदी ने काशी के विकास के लिए जो गहरी योजना बनाई है, अभी आपने उसकी एक ही झलक देखी है. मुझे पूरा भरोसा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल में काशी विकास की दृष्टि से भी विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी.''

शाह ने कहा कि साल 2014 की काशी और आज के बनारस में बड़ा अंतर आया है. कोई और क्षेत्र होता तो काम आसान होता, मगर काशी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है. यहां की जनता, यहां की परम्पराओं, यहां की आध्यात्मिकता और ज्ञान की ऊंचाई को संभालने, सहेजने और आगे बढ़ाने के साथ काशी का विकास करना भी बहुत बड़ी बात है.

काशी की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद- बीजेपी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष ने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश में जब गठबंधन हुआ तो पूरे देश भर के पत्रकार अंदाजा लगाते थे कि इस बार मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी. लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हम चुनाव में 50 फीसदी वोट लेने की तैयारी करें चाहे जिसका भी गठबंधन हुआ हो. मैं काशी की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं कि मोदी के नेतृत्व में 50 फीसदी मत हासिल करके एनडीए ने सत्ता हासिल की.''

शाह ने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में मोदी ने कई बार इस प्रकार की शुरुआत की है जो शायद कहीं और नहीं है. मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब वह ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्हें पंचायत के प्रधान तक का चुनाव लड़ने का भी अनुभव नहीं था. मगर साथियों के अनुभव को अपनी शक्ति बनाकर उन्होंने संगठन द्वारा दिये गये दायित्व को अच्छे से निभाया. उन्होंने कहा, ''मोदी जब एक के बाद एक चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो पूरे विश्व ने स्वीकार किया कि भारत के सबसे सफल मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. जनप्रतिनिधि के रूप में मोदी को प्राप्त करना काशीवासियों के लिये सौभाग्य की बात है.''

मोदी के बताए विकास के रास्ते पर चल पड़ा है यूपी- शाह बीजेपी अध्यक्ष ने कहा ''साल 2014 में मोदी काशी और वड़ोदरा दोनों ही जगह से चुनाव जीते थे. मगर जब चयन का समय आया तो उन्होंने जरा भी देर किए बिना कहा कि मैं काशी के साथ रहना पसंद करूंगा.'' शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बीजेपी के चुनाव संकल्प पत्र के रोड मैप पर चल रही है. जिस प्रदेश के बारे में कभी कहा जाता था कि वहां विकास के आधार पर नहीं, बल्कि पार्टियों के, जाति के आधार पर चुनाव जीता जाता है, वह उत्तर प्रदेश दो ही साल के अंदर मोदी के बताए विकास के रास्ते पर चल पड़ा है.

6 से 15 जून तक चल सकता है सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget