एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: आखिर शुक्रवार से सोमवार तक, सर्वे और अदालत में क्या-क्या हुआ, एक क्लिक में पढ़ें पूरी अपडेट

Gyanvapi Mosque: हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा किया, जिसे मुस्लिम पक्ष मानने से इनकार कर रहा है. सर्वे का काम सोमवार को ही पूरा हो चुका है.

Varanasi Gyanvapi Masjid: उत्तर प्रदेश में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे (Gyanvapi Masjid Survey) का काम सोमवार को पूरा हो चुका है. अदालत के निर्देश पर सर्वे की टीम ने मस्जिद परिसर में बने छत, दीवारों से लेकर तहखाने तक सर्वे किया. सोमवार को सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा किया जिसे मुस्लिम पक्ष मानने से इनकार कर रहा है. जल्द ही सर्वे की रिपोर्ट अदालत में रखे जाने की संभावना है. हालांकि बताया जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट तैयार होने में कुछ वक्त लग सकता है. आखिरी शुक्रवार से सोमवार तक मस्जिद परिसर और अदालत में क्या-क्या हुआ इस बारे में सिलसिलेवार तरीके से समझने की कोशिश करते हैं.
 
13 मई 2022, शुक्रवार

कोर्ट से 17 मई से पहले दोबारा सर्वे कराए जाने के आदेश के बाद कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे को लेकर तारीख की घोषणा की. कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि 14, 15 और 16 मई को सर्वे का काम किया जाएगा. सभी पक्षकारों को इस संबंध में सूचित करते हुए जानकारी दी गई. 

14 मई 2022, शनिवार

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम शुरू हुआ. कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व पहले दिन का सर्वे हुआ. सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम किया गया. मस्जिद परिसकर में सभी 4 तहखानों को खुलवाकर सर्वे का काम किया गया.

15 मई 2022, रविवार

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन यानी रविवार को सर्वे के दौरान दोनों पक्षों ने अदालत के आदेश का पालन किया. दूसरे दिन भी मस्जिद परिसर की दीवारों और छत की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई. गुंबदों, नमाज स्थल, वजू स्थल के साथ-साथ पश्चिमी दीवारों की वीडियोग्राफी हुई. दूसरे दिन करीब 65 फीसदी तक सर्वे का काम पूरा कर लिया गया. सर्वे के दौरान टीम को दीवारों पर हिंदू प्रतीक चिह्न मिले. 

16 मई 2022, सोमवार

तीसरे दिन यानी सोमवार को सर्वे का काम पूरा कर लिया गया. इस दौरान हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा किया. इस दावे के बाद वाराणसी कोर्ट ने शिवलिंग वाली जगह को सील करने का आदेश जारी किया. कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी ने वजू पर रोक लगा दी. हिंदू पक्ष के दावों और अदालत के फैसले के बाद भी मुस्लिम पक्ष इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि वहां पर शिवलिंग है.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Controversy के बीच अब टीपू सुल्तान की बनाई मस्जिद पर उठे सवाल, श्रीरंगपट्टन की जामा मस्जिद को बताया हनुमान मंदिर

Kashmir Violence: महबूबा मुफ्ती का बेतुका बयान, कहा- कश्मीरी पंडितों पर हमले के लिए कश्मीर फाइल्स फिल्म जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CP में अभिजीत दीपके के प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- नियंत्रित रखने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके के प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- नियंत्रित रखने के लिए उठाएंगे कदम
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget