एक्सप्लोरर

'मौत की सुरंग' से 41 मजदूरों को निकालेगा 'दक्ष'? रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात रोबोटिक व्हीकल के बारे में जानें सबकुछ

Uttarakhand Tunnel Collapse News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग निर्माण के दौरान हादसा हुआ. इस हादसे की वजह से 41 मजदूर सुरंग में फंस गए हैं.

Uttarakhand Tunnel Collapse: उत्तराखंड में हुए सुरंग हादसे को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. राज्य के उत्तरकाशी जिले में सुरंग के भीतर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिले का सिलक्यारा वो जगह है, जहां सुरंग निर्माण का काम चल रहा था और इसका कुछ हिस्सा ढहने की वजह से उसके भीतर 41 मजदूर जाकर फंस गए. बचावकर्मियों की पूरी एक टीम इन्हें बाहर निकालने में जुटी हुई है. 

वहीं, डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की रोबोटिक्स टीम ने 'रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल' (ROV) तैनात किया गया है. इस आरओवी का नाम 'दक्ष' है. अब इस आरओवी के जरिए सुरंग में फंसे हुए लोगों की मदद की जाएगी. ये आरओवी विशेष रूप से मोटराइज्ड पैन-टिल्ट प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो जोखिम भरे इलाके तक पहुंचने में मदद कर सकता है. आइए इस रोबोटिक वाहन के बारे में और जानते हैं. 

आरओवी दक्ष क्या है? 


मौत की सुरंग' से 41 मजदूरों को निकालेगा 'दक्ष'? रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात रोबोटिक व्हीकल के बारे में जानें सबकुछ

(रोबोटिक व्हीकल दक्ष)

डीआरडीओ के मुताबिक, दक्ष को दूर से बैठकर ही कंट्रोल किया जाता है, इसलिए इसे रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) के तौर पर जाना जाता है. ये एक ऐसा व्हीकल है, जिसका इस्तेमाल इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाने और उन्हें मैनेज करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा न्यूक्लियर या फिर केमिकल हादसे वाली जगह पर सर्वे के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है. कई बार खतरनाक वस्तुओं को भी इसके जरिए ही हैंडल किया जाता है. 

दक्ष के पास सीढ़ियों पर चढ़ने की काबिलियत है और ये लगातार तीन घंटे तक काम कर सकता है. 100 से 500 मीटर के दायरे में इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है. दक्ष का इस्तेमाल सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बम निरोधक इकाइयां (बीडीयू) आईईडी और अन्य खतरनाक पदार्थों से निपटने में करती हैं. आरओवी दक्ष में एक मोटराइज्ड पैन-टिल्ट प्लेटफॉर्म है और इसे 500 मीटर की रेंज के भीतर दूर से कंट्रोल किया जा सकता है. 

रोबोटिक व्हीकल में एक आर्म भी लगी हुई है, जो 20 किलोग्राम की खतरनाक चीज को 2.5 मीटर और 9 किलोग्राम की वस्तु को 4 मीटर की दूरी से उठा सकती है. दक्ष के पास सीढ़ी चढ़ने और ढलान पर काम करने की काबिलियत भी है. रोबोटिक व्हीकल में लगे पहिए धमाके के प्रभावों को झेलने की काबिलियत भी रखते हैं. फुली चार्ज होने पर ये तीन घंटे तक ऑपरेट करता है. इसमें कई सारे कैमरा, मास्टर कंट्रोल स्टेशन, शॉटगन, आईईडी हैंडलिंग टूल जैसे डिवाइस लगे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे श्रमिकों को 9 दिन पहली बार भेजा गया खिचड़ी-दलिया, इस तकनीक से दिया जा रहा खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
आंध्र के तट से टकराया साइक्लोन मुरासु, लैंडफॉल, भारी बारिश के बीच चल रहीं तूफानी हवाएं
आंध्र के तट से टकराया साइक्लोन मुरासु, लैंडफॉल, भारी बारिश के बीच चल रहीं तूफानी हवाएं
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget